Holika Dahan Upay 2023: होलिका दहन के दिन करें ये खास उपाय, कभी नहीं होगी पैसे की कमी

Holika Dahan Upay 2023: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है. इस साल होली 08 मार्च को मनाई जा रही है. होली से एक दिन पहले 07 मार्च को होलिका दहन होगा. होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. आइए जानते हैं कि होलिका दहन के दिन घर में सुख समृद्धि लाने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए.

Advertisement
होलिका दहन होलिका दहन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 9:39 AM IST

Holi 2023: जल्द ही होली का त्योहार आने वाला है. होली का त्योहार भारत में काफी धूमधाम से मनाया जाता है. होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है जिसे छोटी होली कहा जाता है. इस दिन लोग होलिका की पूजा-अर्चना करते हैं. वहीं, होली के दूसरे दिन रंगवाली होली खेली जाती है. सूखे गुलाल और पानी के रंगों का उत्सव दूसरे दिन ही मनाया जाता है. 

Advertisement

इस साल होलिका दहन 07 मार्च और रंग वाली होली 08 मार्च को मनाई जाएगी. माना जाता है कि होली से एक दिन पहले यानी होलिका दहन के दिन कुछ खास उपाय करने से कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. इस दिन पूजा करने से भक्तों की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं. आइए जानते हैं होली से जुड़े कुछ खास उपायों के बारे में.

1. नौकरी में सफलता पाने के लिए

अगर आप अपनी नौकरी, बिजनेस या करियर से संतुष्ट नहीं हैं या आपको कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता हासिल नहीं हो पा रही है तो इसके लिए होलिका दहन के दिन पूजा के दौरान नारियल को अग्नि में डाल दें. इसके बाद सात बार होलिका की परिक्रमा करें.

2. गरीबों को करें दान

होली के दिन गरीबों और जरूरतमंद लोगों को दान करना काफी अच्छा माना जाता है. ऐसा करने से आपकी सेहत, संपत्ति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है साथ ही मानसिक शांति भी प्राप्त होती है. ऐसे में होली के दिन दान जरूर करें.

Advertisement

3. आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने के लिए 

होली का त्योहार होलिका दहन से शुरू हो जाता है. ऐसे में अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारना चाहते हैं और घर में सुख शांति लाना चाहते हैं तो होलिका दहन की पूजा के दौरान प्रसाद के रूप में मेवा और मिठाई का भोग लगाएं. 

4. मनोकामना पूरी करने के लिए 

हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है कि उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों. लेकिन बहुत से लोगों को इसके लिए कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी फल नहीं मिल पाता. ऐसे में इसके लिए होलिका दहन की पूजा के दौरान अग्नि में पान के पत्ते और सुपारी को नारियल के साथ अर्पित करें. ऐसा करने से आपको अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं. 

5. भय से बचने के लिए 

अगर आपके मन में भी बुरे ख्याल आते हैं अज्ञात भय का सामना करना पड़ता है तो होलिका दहन की पूजा के दौरान एक सूखा नारियल, काला तिल और सरसों को लेकर अपने सिर पर 7 बार वार लें और इसे अग्नि में डाल दें. 

6. घर में खुशियां लाने के लिए 

अगर आपके घर में लंबे समय से बुरा वक्त चल रहा है और आप इससे छुटकारा चाहते हैं तो होली की राख को घर लाकर उसमें राई और साबुत नमक डालें और घर में सबसे शुद्ध स्थान पर रख दें. इससे घर की नकारात्मकता दूर होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement