Holi 2026: कुछ ही दिनों में होली का त्योहार आने वाला है. ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार होली का पर्व बहुत ही विशेष माना जा रहा है. दरअसल, होली पर 4 बड़े ग्रह वक्री रहने वाले हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, होली पर मायावी ग्रह राहु, छाया ग्रह केतु, बुद्धि के दाता बुध और देवगुरु बृहस्पति एक साथ वक्री अवस्था में विराजमान नजर आएंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन सभी ग्रहों का एक साथ वक्री होना बहुत हर राशि के प्रभावशाली होगा. लेकिन, कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा जिससे उन राशियों को करियर और बिजनेस में अच्छा परिणाम प्राप्त होगा.
क्या होता है वक्री होना?
ज्योतिष शास्त्र में ग्रह का वक्री होना यानी किसी ग्रह का उल्टी चाल चलना. जब कोई ग्रह वक्री अवस्था में होता है तो वह हमें रुककर सोचने का संकेत देता है. यह समय उन कामों को दोबारा देखने का होता है जो अधूरे रह गए हों या जिनमें सुधार की जरूरत हो. अगर इस दौरान व्यक्ति धैर्य रखे, सोच-समझकर फैसले ले और जल्दबाजी से बचे, तो वक्री ग्रहों का असर सकारात्मक भी हो सकता है और जीवन में सुधार लाने में मदद करता है.
वृषभ राशि
इस दौरान आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा. पहले कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है या कोई पुराना निवेश फायदा दे सकता है. कामकाज में स्थिरता आएगी और बिजनेस करने वालों को पुराने क्लाइंट से दोबारा काम मिल सकता है. परिवार में भी माहौल बेहतर रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को पुराने कनेक्शन बहुत काम आएंगे. रुके हुए प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं. अधूरे काम पूरे होने लगेंगे. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आगे ग्रोथ के रास्ते खुलेंगे. पढ़ाई या स्किल सीखने के लिए भी यह समय अच्छा माना जा रहा है.
सिंह राशि
राहु, केतु गुरु और बुध के प्रभाव से भाग्य का साथ मिलेगा. करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं. कोई बड़ा अवसर अचानक सामने आ सकता है. जो लोग लंबे समय से प्रमोशन या पहचान का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार और रिश्तों में भी सपोर्ट मिलेगा.
तुला राशि
इस समय आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. अचानक धन लाभ हो सकता है. कोई रुका हुआ काम पूरा होकर फायदा दे सकता है. रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. लव लाइफ में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेगा. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास फायदेमंद रहेगा.
मकर राशि
वक्री ग्रह मकर राशि वालों के लिए प्लानिंग को मजबूत करने का समय लेकर आए हैं. आप अपने फाइनेंशियल फैसलों को बेहतर तरीके से सोच पाएंगे. अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं और काम में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर लाभ देंगी. बिजनेस में भी स्थिर ग्रोथ देखने को मिलेगी.
aajtak.in