Holi 2026 Lucky Rashiyan: पंचांग के अनुसार, 4 मार्च 2026, बुधवार को होली का पर्व मनाया जाएगा. इस बार होली का त्योहार ज्योतिष के लिहाज से खास माना जा रहा है. पंचांग के अनुसार, इस समय कुंभ राशि में सूर्य और बुध एक साथ हैं, जिससे बुधादित्य राजयोग बन रहा है. वहीं शुक्र और सूर्य की युति से शुक्रादित्य राजयोग भी बन रहा है. ज्योतिष में इन दोनों योगों को तरक्की, धन लाभ और सम्मान से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह होली खुशखबरी लेकर आ सकती है.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लिए यह राजयोग इनकम और लाभ के स्थान पर बन रहा है. इस वजह से आपको आर्थिक फायदा मिल सकता है. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और पुराने रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं. सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है. जो लोग विदेश से जुड़े काम करते हैं, उन्हें भी लाभ मिलने की संभावना है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए यह योग पंचम भाव में बन रहा है, जो प्रेम, संतान और शिक्षा से जुड़ा होता है. इस समय संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. लव लाइफ में सुधार आएगा और रिश्ते मजबूत होंगे. बिजनेस या पार्टनरशिप में भी फायदा हो सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है और दांपत्य जीवन में भी मिठास बढ़ेगी.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है. आपकी कुंडली में यह योग धन और वाणी से जुड़े स्थान पर बन रहा है. इस दौरान नौकरी या बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. प्रमोशन या नई डील मिलने के संकेत हैं. अगर समझदारी से निवेश किया जाए तो फायदा हो सकता है. परिवार में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा.
क्या होता है बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग?
बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग वैदिक ज्योतिष में बेहद शुभ और प्रभावशाली योग माने जाते हैं. ये योग ग्रहों की विशेष युति (conjunction) से बनते हैं और व्यक्ति के जीवन में बुद्धि, धन, करियर और आकर्षण से जुड़े बड़े बदलाव ला सकते हैं. साथ ही, यह दोनों योग व्यक्ति को आकर्षक व्यक्तित्व, भौतिक सुख-सुविधाएं, कला और लग्जरी लाइफ की ओर झुकाव देता है.
aajtak.in