Holashtak 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, होली से ठीक 8 दिन पहले होलाष्टक की शुरुआत होती है. इस अवधि को पारंपरिक रूप से शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता. मान्यता है कि इन दिनों वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, इसलिए शादी-विवाह, गृह प्रवेश या कोई भी मांगलिक काम टालना बेहतर होता है. साल 2026 में होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक रहेगा. इस दौरान कुछ राशियों के लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि उनके जीवन में छोटी-बड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं. आइए आसान भाषा में जानते हैं किन राशियों को सावधानी बरतनी चाहिए।
मेष राशि
होलाष्टक के दौरान मेष राशि वालों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में रुकावट आ सकती है. घर के माहौल में भी तनाव बढ़ सकता है, जिससे मन अशांत रहेगा. शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी. साथ ही पेट से जुड़ी दिक्कतें भी परेशान कर सकती हैं.
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को इन दिनों अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा. अचानक स्वास्थ्य खराब हो सकता है. करियर से जुड़े बड़े फैसले लेने से फिलहाल बचना बेहतर रहेगा. रिश्तों में भी अनबन की स्थिति बन सकती है, इसलिए पार्टनर के साथ बातचीत सोच-समझकर करें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को होलाष्टक के दौरान किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचना चाहिए. कार्यक्षेत्र में छोटी-सी लापरवाही भी नुकसान दे सकती है. बिजनेस करने वालों को जोखिम भरे फैसले टालने चाहिए. साथ ही खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए ये 8 दिन थोड़े उतार-चढ़ाव वाले रह सकते हैं. कामों में रुकावट आ सकती है, जिससे तनाव बढ़ सकता है. पैसों की कमी या आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रिश्तों में भी दूरी आ सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी चाहिए. निवेश या उधार देने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है. वाहन चलाते समय सतर्क रहें, दुर्घटना की आशंका बन सकती है. सेहत को लेकर भी लापरवाही न करें.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय कामकाज में चुनौतियां ला सकता है. नौकरी या व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं. खर्चों में बढ़ोतरी से तनाव बढ़ सकता है. साथ ही रिश्तों में किसी तीसरे की दखल से गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए अपने संबंधों को संभालकर रखें.
aajtak.in