Grah Gochar 2026 Rashifal: मार्च में 120 साल बाद एक साथ आएंगे सूर्य-शुक्र-शनि, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Grah Gochar 2026 Rashifal: फरवरी और मार्च 2026 में ग्रहों की स्थिति बड़ा बदलाव लेकर आ रही है. कुंभ में पांच ग्रहों का संयोग और मीन में सूर्य-शुक्र-शनि की युति कुछ राशियों के लिए करियर, धन और स्थिरता के नए अवसर दे सकती है. जानें किन 4 राशियों पर रहेगा सबसे ज्यादा सकारात्मक असर.

Advertisement
मार्च में 120 साल बाद एक साथ आएंगे सूर्य शुक्र शनि (Photo: ITG) मार्च में 120 साल बाद एक साथ आएंगे सूर्य शुक्र शनि (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:08 AM IST

Grah Gochar 2026 Rashifal: साल 2026 की शुरुआत से ही ग्रहों की चाल असाधारण संकेत दे रही है. फरवरी का महीना खास तौर पर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कुंभ राशि में एक साथ कई ग्रह आने वाले हैं जिसमें राहु, बुध और शुक्र पहले से ही यहां मौजूद हैं, फिर 13 फरवरी को सूर्य और 23 फरवरी को मंगल के प्रवेश से यह संयोग और प्रभावशाली हो जाएगा. महीने के अंत तक कुंभ में पांच प्रमुख ग्रह एक साथ सक्रिय रहेंगे, जिसका असर कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव के रूप में दिखाई दे सकता है.

Advertisement

द्रिंक पंचांग के अनुसार, मार्च में तस्वीर बदलती नजर आएगी. 2 मार्च को शुक्र और 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां शनि पहले से स्थित हैं. इस तरह मीन में सूर्य-शुक्र-शनि का विशेष संयोग बनेगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ऐसा संयोग कई दशकों बाद बन रहा है. यह समय कुछ राशियों के लिए स्थिरता और उन्नति लाएगा, जबकि कुछ को धैर्य और समझदारी से कदम बढ़ाने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं वे 4 राशियां, जिनके लिए यह समय खास साबित हो सकता है.

वृषभ राशि

आपके लिए यह अवधि करियर और आर्थिक मामलों में मजबूती देने वाली है. लंबे समय से जिस स्थिरता की तलाश थी, वह अब मिलने के संकेत हैं. नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन साथ ही सम्मान और लाभ भी मिलेगा. बिजनेस करने वालों को नए संपर्कों से फायदा हो सकता है. परिवार में तालमेल बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस दिनचर्या संतुलित रखें.

Advertisement

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगा. रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और सामाजिक दायरा बढ़ेगा. प्रोफेशनल लाइफ में नई पहचान मिल सकती है. पार्टनर या जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी. हालांकि काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए मानसिक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा.

धनु राशि

भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं. शिक्षा, करियर और धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. पुराने विवाद या आर्थिक उलझनें धीरे-धीरे सुलझेंगी. नई योजना शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. परिवार का सहयोग मिलेगा. मन को शांत रखने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियां फायदेमंद रहेंगी.

मकर राशि

आपके लिए यह समय व्यावहारिक लाभ लेकर आएगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं या पुरानी योजना से अचानक फायदा हो सकता है. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी. घर-परिवार में संतुलन बना रहेगा. छोटे-मोटे तनाव संभव हैं, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement