Dwidwadash Yog 2026: बनेगा डबल द्विद्वादश योग! निवेश-नौकरी में इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Dwidwadash Yog 2026: 11 मई 2026 के दिन डबल द्विद्वादश योग बनेगा, जिसमें सूर्य-शुक्र और शुक्र-गुरु की युति शामिल है. मान्यता है कि यह योग आर्थिक लाभ और तरक्की के संकेत देता है. इसका प्रभाव खास तौर पर कुछ राशियों पर शुभ रहेगा. आइए जानते हैं, कौन-सी 4 राशियां इस योग से सबसे ज्यादा फायदा उठा सकती हैं.

Advertisement
11 मई को बनेगा विशेष योग (Photo: ITG) 11 मई को बनेगा विशेष योग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:27 AM IST

Dwidwadash Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 11 मई 2026 का दिन खास रहने वाला है. इस दिन सूर्य-शुक्र और शुक्र-गुरु के बीच लगभग 30 डिग्री का कोण बन रहा है, जिससे द्विद्वादश योग का निर्माण होगा. इस योग को ग्रहों के बीच संतुलन बनाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, जो जीवन के कई क्षेत्रों में बदलाव ला सकता है. खासतौर पर धन, करियर और निवेश से जुड़े मामलों में यह योग शुभ परिणाम दे सकता है.

Advertisement

क्या होता है द्विद्वादश योग?

द्विद्वादश योग ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण योग है. यह तब बनता है जब दो राशियां या दो ग्रह एक-दूसरे से दूसरे और बारहवें स्थान पर बैठे होते हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार बनने वाला डबल द्विद्वादश योग सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह योग लाभ के संकेत दे रहा है.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत साबित हो सकता है. पुराने निवेश से अब लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. आय के नए रास्ते भी खुल सकते हैं. नौकरी करने वालों को काम में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर प्रमोशन का कारण बनेंगी. व्यापारियों को नए अवसर और ग्राहक मिल सकते हैं. इस दौरान खर्चों पर नियंत्रण रखें. बचत बढ़ाने में सफलता मिलेगी. परिवार में भी सुखद माहौल बना रहेगा.

Advertisement

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग करियर में आगे बढ़ने के मौके ला सकता है. आपकी मेहनत का असर अब दिखने लगेगा. उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. पुराना फंसा हुआ पैसा मिल सकता है. धन कमाने के और नए रास्ते खुल सकते हैं. जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें नए प्रोजेक्ट या डील मिल सकती है. इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. फैसले लेने की क्षमता मजबूत होगी. परिवार का सहयोग भी आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा.

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लिए यह योग रुके हुए काम पूरे करने में सहायक हो सकता है. करियर में नई दिशा मिलने की संभावना है. आपकी मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलने लगेगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होती नजर आएगी. पुराने कनेक्शन से लाभ मिल सकता है. अगर आप सोच-समझकर निवेश करेंगे, तो अच्छा फायदा मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी. परिवार का सहयोग मिलने से मानसिक संतुलन भी बना रहेगा.

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों के लिए यह समय करियर और धन दोनों मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. अचानक लाभ के मौके मिल सकते हैं. लंबे समय से अटका पैसा वापस आने की संभावना है. नौकरी में वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में पैसा आने के योग बन रहे हैं. आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी. निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. आपके फैसले भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement