Diwali 2022: दिवाली की रात जरूर करें ये 5 शक्तिशाली प्रयोग, पूरी होगी हर मनोकामना

Diwali 2022: दिवाली के दिन हम संपन्नता, धन, समृद्धि की प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं. हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली का पर्व मनाया जाता है. स बार दिवाली 24 अक्टूबर, सोमवार को मनाया जाएगा. आइए जानते हैं कि दिवाली की रात कौन से 5 महाशक्तिशाली प्रयोग करने चाहिए. 

Advertisement
दिवाली (PC: Getty Images) दिवाली (PC: Getty Images)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 12:59 PM IST

Diwali 2022: पंचाग के अनुसार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली का पर्व मनाया जाता है. दिवाली को दीपों का पर्व भी कहा जाता है. इस बार दिवाली 24 अक्टूबर, सोमवार को यानी आज मनाई जा रही है. दिवाली के दिन हम संपन्नता, धन, समृद्धि की प्राप्ति के लिए माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं. कुछ जगहों पर इस दिन माता काली का भी पूजन किया जाता है. मान्यता के अनुसार दिवाली की रात जो भी मनोकामना मांगी जाएं. वो सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. आइए जानते हैं कि दिवाली की रात कौन से 5 महाशक्तिशाली प्रयोग करने चाहिए. 

Advertisement

1. भगवान गणेश अर्पित करें हल्दी 

दिवाली की रात गणेश जी को दो गांठ हल्दी की अर्पित करनी चाहिए. रात भर ये गांठें भगवान गणेश के चरणों में पड़ी रहेंगी. अगले दिन इसे अपने धन के स्थान पर एक साल के लिए रख दीजिए. इससे धन की बचत होगी. इस उपाय धन की बचत ही नहीं बल्कि घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक हो जाएगी. घर में जो धन की समस्या आ रही है वो भी ठीक हो जाएगी.

2. माता लक्ष्मी का पूजन

दिवाली के दिन माता लक्ष्मी के सामने एक बड़ा घी का दीपक जलाना चाहिए. उसके बाद मां लक्ष्मी के सामने दीपक में दो कौड़िया डाल दें. अगले दिन सुबह उन कौड़ियों को निकालकर लाल कपड़े में बांध लें. उसके बाद इस पोटली को अपने धन स्ठान पर रख लें. अगर ये उपाय आप दिवाली की रात को करते हैं तो साल भर धन स्थिरता से बना रहेगा. 

Advertisement

3. घर में सुख शांति और समृद्धि

पूजा स्थान पर लोटे में गंगाजल रखें. गंगाजल में एक चांदी का सिक्का डालें. अगले दिन सुबह गंगाजल पूरे घर में छिड़कें. बचे हुए पानी को पौधे में डाल दीजिए. उस चांदी के सिक्के को अपने पर्स में रख लें. इससे पूरे घर में धन समृद्धि और संपन्नता बनी रहेगी. पैसा आता रहेगा. घर में बढ़ोतरी होती रहेगी. 

4. गोमती चक्र

दिवाली की रात को पांच गोमती चक्र लें लें. हर गोमती चक्र पर चारों तरफ से सिंदूर लगा लें. दिवाली के पूजन के बाद एक एक करके सारे गोमती चक्र हनुमान जी को अर्पित करें. दिवाली के अगले दिन इनको लाल कपड़े में बांध लें. फिर घर के कोने में इसे छुपा कर रख दें. साल भर आपके परिवार वालों की सेहत अच्छी रहेगी. 

5. धन का कलश

दिवाली की मध्य रात्रि को एक हांडी ले लें. उसमें सात तरह के थोड़े-थोड़े अनाज डालें. इसके बाद चुटकी भर सिंदूर और एक सिक्का डालें. फिर इसके मुंह पर लाल कपड़ा बांधकर रात में ही रसोई में रख दें. तो इससे साल भर करियर शानदार बना रहेगा. और करियर में कोई दिक्कत आएगी. 
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement