Dhanshakti Rajyog 2026: ज्योतिष के अनुसार, मंगल को ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास का ग्रह माना जाता है. जब भी मंगल अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका असर व्यक्ति के करियर, धन और फैसलों पर साफ दिखाई देता है. द्रिक पंचांग के मुताबिक, 23 फरवरी 2026 को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं. यहां पहले से मौजूद शुक्र के साथ मिलकर एक खास योग बन रहा है, जिसे धनशक्ति राजयोग कहा जाता है.
इतना ही नहीं, इस दौरान मंगल की युति राहु, बुध और सूर्य से भी हो रही है, लेकिन शुक्र के साथ बना यह योग सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जा रहा है. यह राजयोग 2 मार्च तक रहेगा, जिसके बाद शुक्र मीन राशि में चले जाएंगे. इस दौरान कुछ राशियों को करियर और पैसों के मामले में अच्छे मौके मिल सकते हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय फायदेमंद रह सकता है. करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं और लंबे समय से रुके काम पूरे होने लगेंगे. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई नौकरी का मौका मिल सकता है. वहीं व्यापार करने वालों को विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. निवेश के लिहाज से भी यह समय अच्छा माना जा रहा है.
मकर राशि
मकर राशि वालों को भी इस योग का लाभ मिल सकता है. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और काम में तरक्की के मौके मिलेंगे. हालांकि, पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना जरूरी होगा, क्योंकि खर्च बढ़ने की संभावना भी बनी हुई है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह योग नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. खासकर जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है. विदेश से जुड़े कामों में भी फायदा होने के संकेत हैं. अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रह सकता है.
aajtak.in