Budh Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, संवाद और व्यापार का कारक माना जाता है. जब बुध अपनी चाल बदलते हैं या किसी नए नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका सीधा असर इंसान की सोच, फैसले लेने की क्षमता और करियर पर पड़ता है. मई 2026 में बुध कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसके स्वामी सूर्य माने जाते हैं. इस वजह से इस दौरान आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्पष्ट सोच में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. यह समय नए अवसर, धन लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में सुधार लेकर आ सकता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 मई 2026 को बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन होगा. इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खासतौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है. आइए जानते हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह बदलाव अच्छे संकेत दे सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. पुराने कामों में भी लाभ होगा. नौकरी करने वालों को अपने काम के लिए सराहना मिल सकती है. आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ेगा, जिससे सम्मान बढ़ेगा. परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. आपकी कम्युनिकेशन स्किल मजबूत होगी, जिससे नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. समाज में आपकी पहचान बेहतर होगी और लोग आपके विचारों को महत्व देंगे. परिवार का सहयोग भी बना रहेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह गोचर करियर में उन्नति के संकेत देता है. आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में सफलता दिलाएंगी. धन कमाने के नए रास्ते खुल सकते हैं और निवेश से भी फायदा हो सकता है. आपकी लीडरशिप क्वालिटी और मजबूत होगी. समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा और रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय काफी शुभ माना जा रहा है. आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे रिश्तों में भी सुधार आएगा. पढ़ाई और दिमाग से जुड़े कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर धीरे-धीरे लेकिन स्थिर प्रगति लेकर आएगा. करियर में आपकी मेहनत रंग लाएगी और अधिकारियों से सराहना मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. निवेश से लाभ के संकेत हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में आपकी पहचान भी मजबूत होगी.
aajtak.in