Brahma muhurta: अक्सर कहा जाता है कि जो सोता है वो खोता है, शास्त्रों की मानें तो सुबह 4 से 5:30 बजे का 'ब्रह्म मुहूर्त' वाकई किसी वरदान से कम नहीं है. इस वक्त दुनिया शोर-शराबे से दूर एकदम शांत होती है. इस समय हवा में एक अलग ही ताजगी और पॉजिटिव एनर्जी होती है. मान्यताओं के अनुसार, इस समय जागने वालों पर मां लक्ष्मी की खास मेहरबानी रहती है. ऐसा माना जाता है कि इस समय ऐसे कुछ काम बताए गए हैं जिसे कर लेने भर से कामयाबी आपकी कदम चूमेगी.
मंत्र और मेडिटेशन
दिन की शुरुआत को दमदार बनाने का सबसे पहला तरीका है मंत्र और मेडिटेशन. सुबह नहा-धोकर शांति से बैठ जाएं. अपनी आंखें मूंदकर मन को एकाग्र करें. इसके बाद नवग्रहों और देवताओं का ध्यान करते हुए 'ऊं ब्रह्म मुरारी...' मंत्र का जाप करें. जानकारों का कहना है कि सुबह-सुबह किया गया यह अभ्यास आपके दिमाग को फालतू के तनाव से मुक्त करता है. इससे आपको मानसिक तौर पर इतना मजबूत बना देता है कि आप पूरे दिन की चुनौतियों का सामना मुस्कुराहट के साथ कर सकें.
हथेलियों को जोड़कर देखें
दूसरी खास बात है कर दर्शन की परंपरा. जैसे ही आपकी आंख खुले, इधर-उधर देखने के बजाय अपनी दोनों हथेलियों को जोड़कर देखें. माना जाता है कि हमारे हाथों के अगले हिस्से में लक्ष्मी, बीच में सरस्वती और मूल में भगवान विष्णु का वास होता है. जब आप 'कराग्रे वसते लक्ष्मी...' मंत्र पढ़ते हैं, तो आप दरअसल अपने भीतर की शक्तियों को जगा रहे होते हैं. यह छोटी सी क्रिया आपको एहसास दिलाती है कि आपके कर्म ही आपकी किस्मत बदल सकते हैं, जिससे दिन की शुरुआत एक बड़े आत्मविश्वास के साथ होती है.
सूरज निकलने से पहले बिस्तर छोड़ देना शरीर के लिए 'बूस्टर' की तरह काम करता है. वहीं इसके उल्टे जो लोग देर तक सोते हैं, वे अक्सर आलस और चिड़चिड़ेपन का शिकार रहते हैं. इसके उलट, जो लोग सुबह उठते हैं उनपर मां लक्ष्मी की खास कृपा होती है.
aajtak.in