Silver Wearing Rules: शौक कहीं पड़ न जाए भारी! इन 3 राशियों की किस्मत बिगाड़ सकती है चांदी

Silver Wearing Rules: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चांदी पहनना हर किसी के लिए शुभ नहीं होता है. जानें किन 3 राशियों के लिए चांदी पहनना भारी पड़ सकता है और क्यों यह दरिद्रता का कारण बनती है.

Advertisement
ज्योतिष में राशियों को अलग-अलग श्रेणी में रखा गया है. ज्योतिष में राशियों को अलग-अलग श्रेणी में रखा गया है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:35 PM IST

Silver Wearing Rules: अक्सर हम शौक-शौक में चांदी की अंगूठी या चेन पहन लेते हैं, लेकिन ज्योतिष की मानें तो ये छोटी सी चीज आपकी पूरी लाइफ बदल सकती है. चांदी का स्वभाव है शीतलता देना, पर अगर आपकी राशि का मिजाज गर्म है, तो ये मैचिंग आपके लिए मुसीबत बन सकती है. ज्योतिष में राशियों को अलग-अलग श्रेणी में रखा गया है. चांदी पानी (जल तत्व) से जुड़ी है. अब आप ही सोचिये, अगर आग के ऊपर पानी डालेंगे तो क्या होगा? बस यही गड़बड़ तब होती है जब अग्नि तत्व वाली राशियां चांदी पहन लेती हैं. इससे उनके जीवन की शांति भंग हो सकती है. 

Advertisement

मेष राशि: बढ़ सकता है पारा और मानसिक तनाव
मेष राशि का मालिक मंगल है, जो खुद आग का गोला माना जाता है. इस राशि के लोग अगर चांदी पहन लें, तो उनका दिमाग अक्सर गर्म रहने लगता है. 

क्या होता है नुकसान: छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन बढ़ता है, बने-बनाये काम सिर्फ गुस्से की वजह से बिगड़ जाते हैं. करियर में भी तरक्की की रफ्तार सुस्त पड़ सकती है. 

सिंह राशि: जेब हो सकती है खाली
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं.  जैसे सूरज की गर्मी के सामने पानी भाप बन जाता है, वैसे ही सिंह वालों के लिए चांदी उनके आत्मविश्वास को कम कर सकती है. 

क्या होता है नुकसान: सबसे बुरा असर जेब पर पड़ता है. फालतू के खर्चे इतने बढ़ जाते हैं कि इंसान पाई-पाई को मोहताज हो सकता है. समाज में मान-सम्मान पर भी आंच आ सकती है. 

Advertisement

धनु राशि: काम में अड़ंगे और बढ़ता आलस
धनु राशि के मालिक गुरु बृहस्पति हैं.  इस राशि के लोगों को चांदी पहनने से बचना चाहिए, खासकर गले में चांदी की चेन तो बिल्कुल नहीं पहननी चाहिए. 

क्या होता है नुकसान: ऐसा करने से भाग्य साथ छोड़ने लगता है. मेहनत के बावजूद रिजल्ट नहीं मिलता और इंसान के अंदर आलस बढ़ने लगता है, जिससे ग्रोथ रुक जाती है. 

तो फिर चांदी पहने कौन?
चांदी का असली फायदा कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को मिलता है. इनके लिए तो चांदी सोने पे सुहागा जैसी है. इसे पहनने से इनका मन शांत रहता है, पैसा टिकता है और घर में खुशहाली आती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement