Ashubh Trigrahi Yog 2026: राहु-मंगल-बुध की युति से बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Ashubh Trigrahi Yog 2026: कुंभ राशि में राहु, मंगल और बुध की युति से अशुभ त्रिग्रही योग बन रहा है, जिसका प्रभाव 11 अप्रैल 2026 तक रहने वाला है. ज्योतिष के अनुसार इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में तनाव, उलझन और कामकाज में बाधाएं बढ़ सकती हैं. जानिए मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के लिए यह समय क्यों चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है.

Advertisement
राहु मंगल बुध की युति से बनेगा अशुभ त्रिग्रही योग (Photo: ITG) राहु मंगल बुध की युति से बनेगा अशुभ त्रिग्रही योग (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:04 AM IST

Ashubh Trigrahi Yog 2026: ज्योतिष के अनुसार, जब राहु किसी अन्य ग्रह के साथ मिलते हैं तो उसका प्रभाव अक्सर चुनौतीपूर्ण और अशुभ माना जाता है. इस समय कुंभ राशि में राहु के साथ मंगल और बुध भी मौजूद हैं, जिससे एक त्रिग्रही योग बन रहा है. इन ग्रहों की युति 11 अप्रैल 2026 तक बनी रहेगी. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, यह स्थिति कुछ लोगों के लिए उलझन, तनाव और जल्दबाजी में फैसले लेने जैसी परिस्थितियां पैदा कर सकती है.

Advertisement

वैदिक ज्योतिष में राहु को भ्रम और अनिश्चितता से जोड़कर देखा जाता है, जबकि मंगल ऊर्जा और आवेग का प्रतीक है. बुध बुद्धि और निर्णय क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं. जब ये तीनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो कई बार व्यक्ति के निर्णय प्रभावित हो सकते हैं. इस वजह से सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार, इस अवधि में कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है.

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा तनाव भरा हो सकता है. कामकाज में रुकावटें आने की संभावना है. कई बार बनते काम भी अचानक अटक सकते हैं. ऑफिस या व्यापार से जुड़े मामलों में जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है. आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहना जरूरी रहेगा क्योंकि खर्च बढ़ने की संभावना है. परिवार में छोटी बातों पर बहस या तनाव हो सकता है, जिससे मन बेचैन रह सकता है. 

Advertisement

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को इस दौरान धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी. मेहनत करने के बावजूद उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिलने में देरी हो सकती है. खर्चों में बढ़ोतरी से आर्थिक संतुलन प्रभावित हो सकता है. निवेश या साझेदारी से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचना बेहतर रहेगा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ गलतफहमी हो सकती है, इसलिए बातचीत में सावधानी रखना जरूरी है. मानसिक दबाव के कारण उदासी या चिंता बढ़ सकती है. 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी यह समय चुनौतियां लेकर आ सकता है. योजनाएं बनाने के बाद भी काम समय पर पूरे न होने की संभावना है. कार्यस्थल पर आलोचना या विरोध का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक मामलों में सावधानी रखना जरूरी रहेगा, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है. घर के माहौल में भी थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है और जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है. ऐसे समय में संयम और सकारात्मक सोच बनाए रखना फायदेमंद रहेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement