Ardh Kendra Yog 2026: आज शुक्रादित्य के साथ बनेगा अर्धकेंद्र योग, इन लोगों के लिए खुलेंगे सफलता के रास्ते

Ardh Kendra Yog 2026: आज का दिन ज्योतिष के नजरिए से खास माना जा रहा है. इस दौरान ग्रहों की स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा, जिसका असर कुछ राशियों के जीवन पर सकारात्मक रूप में पड़ सकता है. माना जा रहा है कि इस समय करियर, धन और निजी जीवन में सुधार के संकेत मिल सकते हैं.

Advertisement
शुक्र वरुण युति (Photo: ITG) शुक्र वरुण युति (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:46 AM IST

Ardh Kendra Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को बेहद प्रभावशाली ग्रह माना जाता है. यह प्रेम, धन, सुख-सुविधाएं, वैभव और रिश्तों का प्रतिनिधित्व करता है. इसलिए जब भी शुक्र अपनी स्थिति बदलता है या किसी ग्रह के साथ विशेष संबंध बनाता है, तो उसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है. इस समय शुक्र मेष राशि में बैठे हुए हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज (14 अप्रैल) एक खास स्थिति बनेगी, जब शुक्र-सूर्य के साथ मिलकर शुक्रादित्य योग बनाएंगे. दूसरी ओर शुक्र वरुण देवता के साथ मिलकर अर्धकेंद्र योग का निर्माण करेंगे. वरुण इस समय मीन राशि में है. दोनों ग्रहों के बीच 45 डिग्री का कोण बनेगा, जिसे अर्धकेंद्र योग कहा जाता है. ज्योतिष के अनुसार, यह योग कई राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन कुछ राशियों को इसका खास लाभ मिलने की संभावना है.

Advertisement

इन राशियों को मिलेगा फायदा

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना होगी. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में भी फायदा होने के संकेत हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. पर्सनालिटी में निखार आएगा. वैवाहिक जीवन में भी सुधार देखने को मिल सकता है.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए यह योग राहत देने वाला रहेगा. फालतू खर्चों पर कंट्रोल होगा. आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने के संकेत हैं. मानसिक तनाव कम होगा. जीवन में संतुलन आएगा. काम पर फोकस करने से सफलता मिल सकती है. आध्यात्मिक रुचि भी बढ़ सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह योग भाग्य का साथ दिलाने वाला साबित हो सकता है. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. सफलता के योग बनेंगे. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में भी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement