April Grah Gochar 2026: अप्रैल में ग्रहों का बड़ा खेल! इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

April Grah Gochar 2026: अप्रैल 2026 का महीना ज्योतिष के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है. कई बड़े ग्रहों की चाल बदलने से करियर, पैसा और रिश्तों पर असर देखने को मिल सकता है. खास ग्रह योग कुछ राशियों के लिए नए मौके और तरक्की के संकेत दे रहे हैं, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी.

Advertisement
अप्रैल में ये सभी बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी चाल (Photo: ITG) अप्रैल में ये सभी बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी चाल (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

April Grah Gochar 2026: 1 दिन अप्रैल का महीना शुरू होने वाला है. अप्रैल 2026 का महीना ज्योतिष के नजरिए से काफी खास रहने वाला है. इस दौरान कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे और अलग-अलग योग बनेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर पड़ेगा. महीने की शुरुआत में ही 2 अप्रैल को मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 11 अप्रैल को बुध भी मीन राशि में आ जाएंगे, जिससे मंगल और बुध की युति बनेगी. इसी दिन शनि देव भी उदय होंगे. 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जहां वे उच्च के माने जाते हैं.

Advertisement

19 अप्रैल को शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में आकर मजबूत स्थिति में होंगे. महीने के अंत में 30 अप्रैल को बुध मेष राशि में पहुंच जाएंगे. इन ग्रहों की चाल से कई खास योग बनेंगे जैसे मंगलादित्य योग, बुधादित्य योग, शुक्रादित्य योग और मालव्य राजयोग. इन सभी का असर अलग-अलग राशियों पर अलग तरीके से देखने को मिलेगा.

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए यह महीना पैसों के मामले में अच्छा रह सकता है. आय बढ़ने के योग बन रहे हैं और संपत्ति से जुड़े फायदे मिल सकते हैं. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. हालांकि, जल्दबाजी या गुस्से में लिए फैसले नुकसान दे सकते हैं. खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर चलना जरूरी है.

वृषभ राशि

इस राशि के लिए अप्रैल काफी खास रह सकता है क्योंकि शुक्र आपकी राशि में आएंगे. इससे आपका व्यक्तित्व निखरेगा और लोगों के बीच आपकी पहचान बढ़ेगी. करियर में ग्रोथ के अच्छे मौके मिलेंगे. रिश्तों में भी सुधार होगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास आपको थोड़ा नुकसान पहुंचा सकता है.

Advertisement

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय अचानक लाभ और बदलाव लेकर आ सकता है. निवेश या किसी पुराने काम से फायदा हो सकता है. लेकिन सेहत और खर्चों का ध्यान रखना जरूरी है. मानसिक तनाव भी थोड़ा बढ़ सकता है.

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए यह महीना बातचीत और काम के लिहाज से अच्छा रहेगा. व्यापार, मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को खास फायदा हो सकता है. आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ेगा, लेकिन जल्दबाजी में बोले गए शब्द रिश्तों में दूरी ला सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement