Akshaya Yog 2026: ज्योतिष में अक्षय योग एक बेहद शुभ और फलदायी योग माना जाता है. अक्षय का मतलब होता है- जो कभी खत्म न हो. यानी इस योग में किए गए कामों का फल लंबे समय तक मिलता है और खत्म नहीं होता है. इस योग का निर्माण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा अपनी उच्च राशियों में विराजमान होते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 अप्रैल को सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में होंगे और चंद्रमा भी अपनी उच्च राशि वृषभ में होंगे.
ज्योतिषियों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन इस योग के बनने से कई राशियों को धन-दौलत की प्राप्ति होगी. जीवन में सफलता और समृद्धि दस्तक देगी. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. जीवन में धन और खुशहाली का आगमन होगा. तो आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लोगों के लिए यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी. नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं. बिजनेस करने वालों को अच्छे मौके मिलेंगे. इस दौरान आप सही फैसले लेने में सक्षम रहेंगे, जिससे निवेश में भी लाभ मिलने की संभावना है.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा. आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. अगर आप घर, जमीन या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. हर काम में सफलता मिलने के संकेत हैं.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोगों के लिए यह समय काफी शुभ साबित हो सकता है. किस्मत साथ देगी. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. व्यापार करने वालों के लिए यह समय खास लाभ देने वाला रहेगा. कोई बड़ी डील या मौका मिल सकता है, जिससे भविष्य में लगातार फायदा मिलता रहेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान धन से जुड़े अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. अचानक लाभ होने की संभावना है. पुराने निवेश से भी फायदा मिल सकता है. विदेश जाने का सोच रहे हैं तो योजना पूरी हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.
aajtak.in