Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया कल, जानें आपके शहर में क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया 19 अप्रैल यानी कल मनाई जाएगी. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा का विधान बताया गया है. इस बार सुबह और शाम पूजा के दो बडे़ मुहूर्त रहेंगे. हालांकि पूजा का मुहूर्त आपके शहर में कुछ अलग भी हो सकता है.

Advertisement
अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी-विष्णु की संयुक्त पूजा और सोने-चांदी की खरीदारी का विधान है. (Photo: ITG) अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी-विष्णु की संयुक्त पूजा और सोने-चांदी की खरीदारी का विधान है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:35 PM IST

19 अप्रैल को देशभर में अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा. यह साल की सबसे शुभ तिथि मानी जाती है. कहते हैं कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल अनंत होता है. अक्षय तृतीया पर लक्ष्मी-विष्णु की संयुक्त पूजा का विधान है. इस दिन सोना-चांदी खरीदना भी बहुत शुभ माना गया है. कहते हैं कि अक्षय तृतीया पर मूल्यवान धातुओं की खरीदारी से धनधान्य में कई गुना वृद्धि होती है. आइए जानते हैं कि इस बार अक्षय तृतीया पर आपके शहर में पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है.

Advertisement

अक्षय तृतीया पर पूजा का शुभ मुहूर्त
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया पर पूजा के सुबह और शाम दो अलग-अलग मुहूर्त रहेंगे. सुबह 10.49 बजे से लेकर दोपहर 12.20 बजे तक पूजा का पहला मुहूर्त होगा. फिर शाम के वक्त 06.49 बजे से लेकर रात 10.57 बजे तक पूजा का दूसरा मुहूर्त रहेगा. यदि आप कार्यायल, दुकान आदि में पूजा करना चाहते हैं तो इसके लिए शाम 05.50 बजे से लेकर रात 08.06 बजे तक शुभ मुहूर्त रहने वाला है.

आपके शहर में क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

शहर शुभ मुहूर्त का समय
पुणे सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:34 बजे
नई दिल्ली सुबह 10:49 से दोपहर 12:20 बजे
जयपुर सुबह 10:49 से दोपहर 12:26 बजे
चेन्नई सुबह 10:49 से दोपहर 12:08 बजे
हैरदराबाद सुबह 10:49 से दोपहर 12:15 बजे
गुरुग्राम सुबह 10:49 से दोपहर 12:21 बजे
चंडीगढ़ सुबह 10:49 से दोपहर 12:22 बजे
कोलकाता सुबह 10:49 से सुबह 11:36 बजे
मुंबई सुबह 10:49 से दोपहर 12:38 बजे
बेंगलुरु सुबह 10:49 से दोपहर 12:19 बजे
अहमदाबाद सुबह 10:49 से दोपहर 12:39 बजे
नोएडा सुबह 10:49 से दोपहर 12:20 बजे

अक्षय तृतीया पर सोना चांदी खरीदने का मुहूर्त क्या है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने के लिए 19 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से मुहूर्त शुरू हो जाएगा, जो कि पूरे दिन रहेगा. इसके अलावा आप चौघड़िया मुहूर्त में भी सोना-चांदी खरीद सकते हैं.

Advertisement

शुभ चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का मुहूर्त (चर-लाभ-अमृत)- सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक
दोपहर का मुहूर्त (शुभ)- दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक
शाम का मुहूर्त- (शुभ-अमृत-चर)- शाम 06 बजकर 49 मिनट से रात 10 बजकर 57 मिनट तक
रात का मुहूर्त (लाभ)- रात 01 बजकर 43 मिनट से देर रात 03 बजकर 05 मिनट तक, 20 अप्रैल

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement