आज है संकष्टी चतुर्थी, रोग से लेकर धन तक हर समस्या दूर करेंगे ये उपाय

हिंदू शास्त्रों की मानें तो कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले गणेश जी का पूजन जरूर करना चाहिए. मान्यता है कि श्रीगणेश की पूजा करने से सब काम निर्विघ्न पूरे हो जाते हैं. इस बार संकष्टी चतुर्थी गुरुवार 20 जून को पड़ रही है. पूर्णिमा के बाद आने वाली चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं. वहीं अमावस्या के बाद आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in / मंजू ममगाईं

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2019,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST

गणपति भगवान को बल, बुद्धि, विवेक का देवता माना जाता है. हिंदू शास्त्रों की मानें तो कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले गणेश जी का पूजन जरूर करना चाहिए. मान्यता है कि श्रीगणेश की पूजा करने से सब काम निर्विघ्न पूरे हो जाते हैं. गणपति की पूजा करने से कार्यों में सफलता मिलने के साथ घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती. इस बार संकष्टी चतुर्थी गुरुवार 20 जून को पड़ रही है. पूर्णिमा के बाद आने वाली चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं. वहीं अमावस्या के बाद आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है. आइए जानते हैं इस दिन कैसे पूजा-पाठ करके गणपति को खुश किया जा सकता है.

Advertisement

भगवान् गणेश बुद्धि और चातुर्य के देवता हैं. इनकी उपासना से अत्यंत तीव्र बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है. धन कमाने में भी बुद्दि और विवेक की आवश्यकता होती है जो गणेश जी की कृपा से सरलता से मिल जाती है. इसके अलावा जीवन में कभी अगर कोई धन सम्बन्धी बाधा आ रही हो तो वो भी इनकी कृपा से समाप्त हो जाती है. भगवान् गणेश की उपासना के विशेष प्रयोग करने वाले को कभी भी धन का अभाव नहीं होता. धन की कमी से जुझ रहे लोगों को लाल गुलाब के 27 फूल बुधवार की सुबह भगवान गणेश को गं मन्त्र का उच्चारण करते हुए अर्पण करने चाहिए.

अगर धन कहीं फंस जाए तो ऐसे करें गणेश जी को प्रसन्न-

- घर में गणेश जी की हरे रंग की मूर्ति उत्तर दिशा को साफ करके स्थापित करें.

Advertisement

- नित्य प्रातः 27 हरी दूर्वा की पत्ती गणेश जी को अर्पित करें.

- इसके बाद ॐ नमो भगवते गजाननाय का 108 बार जाप लाल आसन पर बैठकर करें.

-यह उपाय लगातार कम से कम 11 दिन तक करें.

-हर रोज सुबह और शाम भगवान गणपति को पीले रंग का एक मोदक अर्पण करें और बाद में यह मोदक बच्चों में बांट दें.

-बेवजह धन खर्च को रोकेंगे गणेश जी-

-अपने घर या व्यापार की पूर्व दिशा की तरफ गणेश जी की पीले रंग की मूर्ति स्थापित करें.

-रोली मौली चावल धूप दीप से पूजन करें और हरी दूर्वा अर्पण करें.

- नित्य प्रातः पीले मोदक (लड्डू) चढायें.

- ॐ हेरम्बाय नमः मन्त्र का लाल चंदन की माला से 108 बार जाप करें

- यह उपाय 27 दिनों तक लगातार करें आपका बेवजह धन खर्च अवश्य रुकेगा.

आपका सारा धन बीमारी पर लग रहा हो तो करें ये उपाय-

- लाल रंग के भगवान गणेश की स्थापना करें.

- नित्य प्रातः गणेश जी को 11 लाल पुष्प अर्पित करें.

- इसके बाद वक्रतुण्डाय हुं मन्त्र का रुद्राक्ष की माला से 108 बार जाप करें.

- यह उपाय लगातार 27 दिनों तक करें.

- ऐसा करने से आपका पैसा बीमारियों पर खर्च होने से रुक जाएगा.

Advertisement

-अपने व्यवसाय या नौकरी में धन की बढ़ोत्तरी का करें महाउपाय-

- भगवान गणेश जी के साथ मां लक्ष्मी जी की स्थापना करें.

- गणेश जी और लक्ष्मी जी को गुलाब का इत्र अर्पित करें.

- इसके बाद ॐ गं गणपतये नमः मन्त्र 108 बार जपें

- यह उपाय हर शुक्रवार को करें और लगातार तब तक करें जब तक कार्य सिद्ध न हो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement