राजस्थान: खाना बनाते वक्त प्रेशर कुकर में धमाका, महिला की मौके पर मौत

राजस्थान की राजधानी जयपुर में खाना बनाने के दौरान प्रेशर कुकर में हुए धमाके में एक महिला की मौत हो गई. जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त महिला घर में अकेली थी. धमाके के बाद मौके पर ही महिला की जान चली गई. महिला के पति, बेटा और बेटी किसी काम से बाहर गए हुए थे.

Advertisement
यह सांकेतिक तस्वीर यह सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • जयपुर,
  • 31 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 6:41 AM IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक प्रेशर कुकर ने महिला की जान ले ली. जी हां रसोई में प्रेशर कुकर फटने से महिला की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि सोमवार को एक 47 वर्षीय महिला की रसोई में प्रेशर कुकर फटने से मौत हो गई.

सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह ने बताया कि यह घटना तब हुई जब किरण कंवर झोटवाड़ा इलाके के भोमिया नगर में अपने घर में अकेली थी. उन्होंने बताया कि कुकर फटने से महिला का चेहरा पूरी तरह जल गया और शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आईं.

Advertisement

एसआई ने कहा कि तेज आवाज सुनकर उसके पड़ोसी उसके घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर आए जहां महिला मृत पड़ी हुई थी. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. उन्होंने बताया कि महिला किरण कंवर के पति, बेटा और बेटी हादसे के समय बाहर गए हुए थे, उन्हें भी सूचित किया गया है.

एसआई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और सीपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज किया गया है.

हादसे में युवक की गई जान

एक दिन पहले बीकानेर में संदीप नाम के एक युवक की मौत हो गई थी. संदीप के घर के बाहर बरसाती नाले को देखने गया हुआ था जहां मिट्टी धंस जाने की वजह से वो नाले में गिर गया और तेज बहाव में बह गया. बाद में उसका शव लोगों ने बरामद किया था. जैसे ही संदीप की मौत की खबर गांव वालों और उसके परिवार को पता चली तो मातम छा गया. 

Advertisement

संदीप की बड़ी बहन 20 साल की रेखा ने भाई संदीप की मौत की खबर सुनी तो वह इस बात को सहन नहीं कर सकी. घर से थोड़ी दूर पर मौजूद खेत में पहुंची और खेत में बनी पानी से भरी डिग्गी (बड़ा सा गड्ढा, जिसमें पानी स्टोर करके रखा जाता है) में कूद गई जिससे उसकी भी मौत हो गई.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement