राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा! ट्रेलर से टकराई कार... 5 लोगों की मौत

राजस्थान के चाकसू में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले थे. फिलहाल सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

Advertisement
सड़क हादसे में 5 की मौत. (Photo: Representational ) सड़क हादसे में 5 की मौत. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • चाकसू ,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

राजस्थान के चाकसू में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में एक महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. यह हादसा कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (NH-52) पर हुआ. जहां एक कार एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गई.

चाकसू SHO मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि हादसा चाकसू में टिगरिया मोड़ के पास हुआ, जब मध्य प्रदेश से जयपुर की ओर आ रही कार आगे चल रहे एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गई. ऐसा कहा जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 12वीं का छात्र, तेज रफ्तार कार, ब्रेक-एक्सेलरेटर में कन्फ्यूज... लखनऊ एक्सीडेंट की पूरी कहानी

हादसे के चलते लग गया था जाम

SHO ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. सभी मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले थे. हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया. हादसे की सूचना मिलने पर लोकल पुलिस और एक्सीडेंट रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची.

SHO मेघवाल ने बताया कि शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और ट्रैफिक बहाल करने के लिए क्रेन की मदद से खराब गाड़ियों को हटा दिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement