इंडिया 360 कार्यक्रम की खबरों में देखिए कि मेरठ के भीतर सीएम योगी के दौरे के बाद दलित बस्ती के लोग क्यों भड़क उठे. उनका कहना है कि दलित बस्ती में आए सीएम को अंबेडकर ही याद नहीं रहे. मुख्यमंत्री के वहां से निकलते ही लोगों ने उग्र होकर शराब की एक दुकान में तोड़फोड़ की, योगी के खिलाफ नारे लगाए और वहां पर लगे मुख्यमंत्री योगी के पोस्टर फाड़ दिए. इन लोगों का आरोप था कि योगी आदित्यनाथ दलित विरोधी हैं.
वहीं अरविंद केजरीवाल ने कपिल मिश्रा द्वारा खुद पर लगाए गए आरोपों पर कहा है कि कपिल झूठ बोल रहे हैं. इसके अलावा और भी खबरें. देखें वीडियो...