समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की याद में आज हर आंख नम है. उनके गांव सैफई में लोगों शोक और सदमे हैं. उनके अपने मुलायम अब इस दुनिया में नहीं रहे. दोपहर बाद आज उनके पैतृक गांव सैफई में मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार होगा. अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ जुट रही है. कई मुख्यमंत्रियों के अलावा राजनीतिक दिग्गज मुलायम के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.