भोपाल में आयोजित कांग्रेस के टैलेंट हंट कार्यक्रम में एक दिलचस्प स्थिति देखने को मिली, जब प्रवक्ता बनने की इच्छा लेकर पहुंचे प्रतिभागी पार्टी से जुड़े बुनियादी सवालों के जवाब देने में हिचकते नजर आए. कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा और प्रमुख नेताओं से जुड़े साधारण सवाल पूछे जाने पर कई प्रतिभागी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके. इस दौरान कुछ ने अधूरी जानकारी दी तो कुछ सवालों से बचते दिखे.