नदी किनारे दूध में पानी मिला रहा था दूधिया, मॉर्निंग वॉक पर निकले कलेक्टर ने खींचे फोटो और कर दिए वायरल

MP News: दूधवाला बाइक पर दूध की टंकियां बांधकर नदी किनारे पहुंचा. फिर एक टंकी में पानी भरकर पानी को दूध की टंकियों में डालने लगा. इसी दौरान वहां मॉर्निंग वॉक पर निकले कलेक्टर संजय कुमार ने उसके फोटो क्लिक कर लिए. 

Advertisement
कलेक्टर ने खींचा फोटो. कलेक्टर ने खींचा फोटो.

खेमराज दुबे

  • श्योपुर ,
  • 26 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 8:24 AM IST

MP News: दूध में मिलावट करने के लिए नदी से पानी भर रहे एक दूधिए की तस्वीरें जिला कलेक्टर संजय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल दीं. इन तस्वीरों में दूधवाला नदी के पानी को दूध की टंकी में डालते हुए नजर आ रहा है. इस फोटो को कलेक्टर ने खुद अपने मोबाइल फोन के कैमरे से क्लिक किया है.

Advertisement

घटनाक्रम श्योपुर शहर से सटी ढेंगदा बस्ती के पास स्थित मोरडोंगरी नदी किनारे मंगलवार सुबह का है. जहां वनांचल से शहर के लिए निकला एक दूधवाला बाइक पर दूध की टंकियां बांधकर नदी किनारे पहुंचा. फिर एक टंकी में पानी भरकर पानी को दूध की टंकियों में डालने लगा. इसी दौरान वहां मॉर्निंग वॉक पर निकले कलेक्टर संजय कुमार ने उसके फोटो क्लिक कर लिए. 

दूध में मिलाने के लिए नदी से पानी भरता दूधिया.

इसके बाद जिलाधिकारी ने दूधवाले को रोक लिया और मिलावट न करने की समझाइश और हिदायत देकर उसे छोड़ दिया. कलेक्टर की इस कवायद से दूसरे मिलावटखोरों में हड़कंप मचा है. वहीं, अब उनकी सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

कलेक्टर संजय कुमार ने बताया, आज सुबह मैं जब मॉर्निंग वॉक पर निकला था. तब ढेंगदा नदी किनारे एक दूधिया दूध के बर्तनों में पानी मिला रहा था. जब उसके पास जाकर पूछताछ की तो उसने स्वीकार लिया कि वह पानी मिला रहा है और ज्यादातर दूधवाले मिलाते हैं. फिलहाल उसे समझाइश देकर छोड़ दिया. यह नागरिकों के जीवन से खिलवाड़ है. हम इस पर रोकथाम के लिए काम करेंगे और जो नहीं मानेंगे कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

 

गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है जब कलेक्टर ने किसी दूध वाले को दूध में मिलावट न करने की हिदायत दी है. उन्होंने पिछले दिनों 13 जुलाई को जिले में पदभार ग्रहण करने के दूसरे ही दिन मॉर्निंग वॉक के दौरान उन्होंने एक दूधवाले को रास्ते में रोक लिया था और उससे पूछा था कि  कितनी मिलावट करते हो? तब दूधवाला बाइक लेकर मौके से भाग गया था. अब एक बार फिर से उन्होंने दूध में मिलावट करने वाले वाले को पकड़कर हिदायत दी है. देखें Video:-


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement