मध्य प्रदेश में पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरों का गिरोह, 19 मोटरसाइकिल बरामद

मध्य प्रदेश के भिंड में पुलिस ने चोरों के एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इन चोरों के पास से 19 बाइक बरामद की है जो इन्होंने अलग-अलग जगहों से चुराई थी. इस चोर गिरोह में कुल 7 सदस्य हैं जिनमें से 2 चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया है और 5 अभी भी फरार हैं. 

Advertisement
19 बाइक बरामद 19 बाइक बरामद

हेमंत शर्मा

  • भिंड,
  • 10 जून 2023,
  • अपडेटेड 11:30 PM IST

मध्य प्रदेश के भिंड में पुलिस ने शातिर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों चोरों से अब तक चोरी की 19 मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की है. इस चोर गिरोह में कुल 7 सदस्य हैं जिनमें से 5 सदस्य अभी फरार चल रहे हैं. 

दरअसल भिंड एसपी मनीष खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 जून को कचनाव रोड से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी. गोरमी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि इसी मोटरसाइकिल को लेकर एक चोर मेहदौली रोड पर देखा गया है. 

Advertisement

गोरमी थाना पुलिस ने मेहदौली मोड पर घेराबंदी करके बाइक चोर को पकड़ लिया और उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली. इसके बाद चोर ने पुलिस पूछताछ में अपने एक अन्य साथी का नाम बताया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

पकड़े गए दोनों चोरों से पुलिस ने अब तक 19 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. इस चोर गिरोह में कुल 7 सदस्य हैं जिनमें से 2 चोर पुलिस ने पकड़ लिए और 5 चोर अभी भी फरार हैं. 

पुलिस फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर रही है. भिंड एसपी मनीष ने जानकारी देते हुए बताया कि बरामद की गई मोटरसाइकिल में भिंड मुरैना और ग्वालियर से चोरी हुई मोटरसाइकिल भी शामिल हैं.

भिंड के एसपी मनीष खत्री ने कहा कि गोरमी थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त हुई थी. एक मोटरसाइकिल कचनाव रोड से चोरी हुई थी उसके संबंध में मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने महदौली बंबा के पास घेराबंदी की गई और एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर पकड़ा गया. 

Advertisement

पूछताछ में पांच अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली. 19 चोरी के वाहन पकड़े जा चुके हैं. 3 वाहन भिंड जिले के, चार वाहन ग्वालियर जिले के, 2 वाहन मुरैना जिले के हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement