'साहब! पुलिस को इतना मत बेचो...', हेड कांस्टेबल होशियार सिंह के सुसाइड नोट ने हिलाया पुलिस विभाग, RI पर वसूली के आरोप

MP के नीमच से आई यह खबर पुलिस विभाग के भीतर की सड़ांध और एक ईमानदार कर्मचारी की बेबसी को उजागर करती है. एक हेड कॉन्स्टेबल का खुद DGP के नाम सुसाइड नोट लिखकर जान देना और यह कहना कि 'पुलिस को इतना मत बेचो कि ईमानदार नौकरी न कर पाए', पूरे सिस्टम की नैतिकता पर बड़ा प्रहार है.

Advertisement
बेटी ने कहा- बीमार पिता को जानबूझकर किया प्रताड़ित.(Photo:ITG) बेटी ने कहा- बीमार पिता को जानबूझकर किया प्रताड़ित.(Photo:ITG)

अजय बाड़ोलिया

  • नीमच ,
  • 09 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:33 PM IST

नीमच की कनावटी पुलिस लाइन में हेड कॉन्स्टेबल होशियार सिंह ने आला अधिकारियों पर प्रताड़ना और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. मौत से पहले लिखे 3 पन्नों के सुसाइड नोट में उन्होंने रक्षित निरीक्षक (RI) विक्रम सिंह भदौरिया और हेड कॉन्स्टेबल प्रणव तिवारी पर सीधा निशाना साधते हुए खुलासा किया कि पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाने और रोजनामा लिखने के नाम पर 5 से 10 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही है.

Advertisement

50 वर्षीय होशियार सिंह ने नोट में अपना दर्द व्यक्त करते हुए लिखा कि विभाग में ईमानदार आदमी का नौकरी करना मुश्किल हो गया है और भ्रष्टाचार का विरोध करने पर बड़े अधिकारियों के नाम का डर दिखाकर प्रताड़ित किया जाता है.

सुसाइड नोट में होशियार सिंह ने निरीक्षक (RI) और हेड कॉन्स्टेबल पर सीधे आरोप लगाए और डीजीपी को लिखा, ''मेरा आवेदन वायरल होने ओर पुलिस विभाग मुझे मार सकता है. एसपी साहब के ससुर का टिकट 10 हजार रुपए में आरआई साहब बनवाते हैं. एसपी साहब यहां खेलने आते हैं तो रोजाना खर्चा आरआई साहब और अन्य उठाते हैं. नीमच में सब कुछ बिक रहा है. जो लाइन में पैसे देगा, उसके प्रति सहानुभूति रहेगी.  मुझे आत्महत्या करने की स्वीकृति प्रदान करें...''

हेड कॉन्स्टेबल ने सुसाइड नोट में खोला भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा.

दरअसल, रविवार दोपहर जहर खाने के बाद होशियार सिंह खुद चलकर कंट्रोल रूम पहुंचे थे, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना और सोशल मीडिया पर वायरल हुए सुसाइड नोट ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement

इधर, आरोप के जवाब पर नीमच एसपी अंकित जायसवाल ने कहा कि मृत होशियार सिंह ने नशे की हालत में जहर पिया होगा. उन्होंने होशियार सिंह के कार्यकाल की कमियां बताते हुए प्रश्न चिन्ह लगा दिया. साथ ही कहा कि सुसाइड नोट के हैंड राइटिंग की जांच करवाएंगे. साथ ही एसपी ने कहा कि होशियार पहले भी कई बार अनियमित के चलते सवालों में रहे. हालांकि, एसपी ने हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर संवेदना कहते हुए जांच की बात कही.

होशियार सिंह के शव को पोस्टमार्टम के बाद हरियाणा स्थित पैतृक गांव में परिवार के साथ अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है. लेकिन अगर मृतक होशियार सिंह की बेटी ने रोते-रोते पिता की व्यथा बताई.

मृत हेड कॉन्स्टेबल की बेटी अर्पिता ने कहा, ''पिताजी का ऑपरेशन हुआ था और वह लगातार परेशान चल रहे थे और जानबूझकर उनकी ड्यूटी लगाई जाती थी. पिताजी ड्यूटी को कम करने की बोलते, लेकिन उन्हें प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता था.''

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement