छिंदवाड़ा: बाजार में लगी भीषण आग, 16 दुकानें जलकर हुईं राख

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में मनिहारी बाजार की दुकानों में शुक्रवार सुबह आग लग गई. इसमें 16 दुकानें जलकर खाक हो गईं. एसडीएम ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलने पर पुलिस बल और नगर पालिका का पूरा अमला पहुंचा. आसपास की नगर पालिकाओं से भी हमने फायर ब्रिगेड बुलवाई.

Advertisement
मनिहारी बाजार की दुकानों में लगी आग. मनिहारी बाजार की दुकानों में लगी आग.

पवन शर्मा

  • छिंदवाड़ा,
  • 13 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST

मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में मनिहारी बाजार की दुकानों में शुक्रवार सुबह आग लग गई. देखते ही देखते इसने आसपास की दुकानों को अपनी जद में ले लिया. इस तरह 16 दुकानें जलकर खाक हो गईं. आग की लपटें और धुंए का गुबार देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और नगर पालिका को सूचना दी. 

मौके पर जुन्नारदेव और दमुआ, परासिया, बड़कुई व न्यूटन नगर पालिका की फायर ब्रिगेड पहुंची. टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया. इस अग्निकांड में व्यापारियों का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है.

Advertisement

जुन्नारदेव एसडीएम नेहा सोनी ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलने पर पुलिस बल और नगर पालिका का पूरा अमला पहुंचा. आसपास की नगर पालिकाओं से भी हमने फायर ब्रिगेड बुलवाई. 6-7 फायर ब्रिगेड और जनता के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया.

उन्होंने बताया कि पंद्रह से सोलह दुकानों को नुकसान पहुंचा है. अग्निकांड में हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है. जो भी प्रावधान है, उसके तहत राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. नियमानुसार तत्कालिक सहायता राशि भी दी जाएगी.

बीते दिनों बेंगलुरु के अनेकल में एक पटाखे की दुकान में आग लग गई थी. इसमें करीब 13 लोगों की मौत हो गई थी. साथ ही कई लोग झुलस गए थे. दमकल की तीन गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था. कर्नाटक सरकार ने इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी.

Advertisement

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा था कि सरकार इस घटना में जान गंवाने वाले परिवारों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद करेगी. यह घटना 7 अक्टूबर यानी शनिवार देर रात सामान ढोने वाले वाहन से दुकान तक पटाखे ले जाते समय हुई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement