MP: जज को धमकाने वाला बीजेपी नेता गिरफ्तार, वकीलों ने केस लड़ने से भी किया इनकार

देवास में बीजेपी नेता पंकज घारू पर न्यायाधीश का रास्ता रोकने, अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगा है. नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. मामले के बाद प्रशासन ने आरोपी के शासकीय भूमि पर बने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की.

Advertisement
देवास में भाजपा नेता की दबंगई (Photo: ITG) देवास में भाजपा नेता की दबंगई (Photo: ITG)

शकील खान

  • देवास,
  • 11 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:58 PM IST

देवास में बीजेपी नेता पंकज घारू द्वारा न्यायाधीश के साथ अभद्रता करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने जज का रास्ता रोकने और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी पंकज घारू और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार को देवास के जय श्री नगर इलाके में हुई. चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रसन्न सिंह बहरावत अपनी कार से कोर्ट जा रहे थे. इसी दौरान धन लक्ष्मी मैरिज गार्डन के पास आरोपियों ने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी सड़क पर खड़ी कर रखी थी.

Advertisement

जय श्री नगर में जज का रास्ता रोकने को लेकर हुआ विवाद

जब न्यायाधीश ने वाहन हटाने को कहा तो आरोपियों ने अभद्रता की और धमकियां दीं. इस घटना के बाद जज साहब ने नाहर दरवाजा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. साथ ही एसपी और डीजीपी को भी मोबाइल पर घटना की जानकारी दी.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने पंकज घारू सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मामले के तूल पकड़ने के बाद बुधवार दोपहर जिला प्रशासन ने भी सख्त कदम उठाया.

अभद्रता और धमकी देने पर भाजपा नेता पंकज घारू पर FIR दर्ज

प्रशासनिक टीम ने आरोपी पंकज घारू के भोपाल रोड और बिलावली बामनखेड़ा क्षेत्र में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया. तहसीलदार सपना शर्मा ने बताया कि संबंधित शख्स ने कांकड़ की सरकारी जमीन पर पोल्ट्री फार्म सहित अन्य निर्माण कर रखे थे.

Advertisement

मामला बढ़ने के बाद प्रशासन ने अवैध कब्जे पर चलाया बुलडोजर

कई बार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, इसलिए कार्रवाई की गई. पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. वहीं जिला अभिभाषक संघ ने पत्र जारी कर कहा है कि संघ का कोई भी सदस्य आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement