अमरीन-आफरीन का ‘ईरानी डेरा’ कनेक्शन आया सामने, पिता की मौत के बाद बनीं सेक्स रैकेट की सरगना

भोपाल के बागसेवनिया इलाके में सामने आए धर्मांतरण और रेप केस में गिरफ्तार अमरीन और आफरीन फिलहाल जेल में हैं. जांच के दौरान उनके परिवार का भोपाल के ईरानी डेरे से संबंध सामने आने के बाद पुलिस ने इस एंगल से भी जांच तेज कर दी है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस मामले में कितनी युवतियां शिकार बनीं.

Advertisement
जेल में बंद हैं अमरीन और आफरीन (Photo: ITG) जेल में बंद हैं अमरीन और आफरीन (Photo: ITG)

रवीश पाल सिंह

  • वाराणसी ,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:15 AM IST

भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में सामने आए हाई प्रोफाइल धर्मांतरण और रेप केस में गिरफ्तार दो सगी बहनें अमरीन और आफरीन फिलहाल जेल में बंद हैं. इस मामले में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. पुलिस अब इस पूरे मामले की कई एंगल से जांच कर रही है ताकि सच्चाई तक पहुंचा जा सके. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों बहनों के परिवार का संबंध भोपाल के ईरानी डेरे से जुड़ा बताया जा रहा है. इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस ने इस एंगल से भी जांच तेज कर दी है.

Advertisement

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब दोनों बहनें अपने परिवार के साथ अब्बास नगर की झुग्गियों में रहती थीं, उसी समय उनके परिवार की नजदीकियां ईरानी डेरे से बढ़ने लगी थीं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ईरानी डेरे के आपराधिक छवि वाले लोगों से इन दोनों बहनों का कोई संपर्क था या नहीं. फिलहाल जांच एजेंसियां इस मामले से जुड़े सभी संभावित सबूतों को जोड़ने में जुटी हुई हैं ताकि पूरे नेटवर्क की सच्चाई सामने आ सके.

ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था रैकेट

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों बहनों ने ब्यूटी पार्लर की आड़ में अपना रैकेट फैलाया था. पुलिस का कहना है कि इस मामले में यह भी जांच की जा रही है कि अब तक कितनी युवतियां इस जाल का शिकार बनी हैं. जांच एजेंसियां पीड़िताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके.

Advertisement

पुलिस मामले की कई एंगल से जांच में जुटी 

इस मामले में एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि ईरानी डेरे को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन उससे जुड़ी कड़ियों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और मामले की गहराई से विवेचना जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement