क्यों आनंद एल रॉय की फिल्मों में टूट कर प्यार करता है हीरो, डायरेक्टर ने बताई वजह

बातचीत के दौरान आनंद से जब पूछा गया कि उनकी फिल्मों में सभी हीरो इतना टूट कर प्यार कैसे करते हैं और कैसे वह प्यार के मामले में इतनी डिटेलिंग फिल्मों में डाल पाते हैं तो इसका उन्होंने एक बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया.

Advertisement
आनंद एल राय आनंद एल राय

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

तनु वेड्स मनु, रांझणा और जीरो जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके दिग्गज फिल्म निर्देशक आनंद एल राय ने साहित्य आज तक में शिरकत की. 1 से 3 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आनंद एल राय ने 'हमारे युग का रांझणा' सेशन के दौरान मॉड्रेटर नेहा बाथम से बातचीत की. आनंद ने अब तक जितनी भी फिल्में बनाई हैं उनमें ज्यादातर प्रेम की अनूठी कहानियां हैं.

Advertisement

साहित्य आजतक में रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें

बातचीत के दौरान आनंद से जब पूछा गया कि उनकी फिल्मों में सभी हीरो इतना टूट कर प्यार कैसे करते हैं और कैसे वह प्यार के मामले में इतनी डिटेलिंग फिल्मों में डाल पाते हैं तो इसका उन्होंने एक बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया. आनंद ने कहा, "मैंने अपनी जिंदगी में हमेशा टूट कर प्यार करना चाहा लेकिन मैं शर्मीला था. इसलिए कभी नहीं कर पाया. इसलिए शायद मैं अपनी फिल्मों के जरिए उसे निकालने की कोशिश कर रहा हूं."

साहित्य आजतक की पूरी कवरेज यहां देखें

आनंद ने कहा कि तनु वेड्स मनु को वह बहुत बड़ी फिल्म बनाना चाहते थे. उन्होंने कहा कि मैं सुपरस्टार्स को कास्ट करना चाहता था हालांकि बजट वो नहीं था. तो मैंने तय किया था कि बाकी कुछ हो ना हो लेकिन कास्ट वाइज मैं इसे बहुत करेक्ट बना दूंगा. फिल्म में आर. माधवन को कंगना रनौत के साथ जब उन्होंने कास्ट किया तो तमाम लोगों ने इसे गलत कास्टिंग कहा था लेकिन ये चल गई.

क्यों की रांझणा के लिए धनुष की कास्टिंग-

Advertisement

बात करें जबरदस्त रोमांटिक फिल्म रांझणा के बारे में तो आनंद ने बताया कि वह एक ऐसा हीरो चाहते थे जो कुंदन (फिल्म के किरदार) की तरह सामान्य हो और उसी पागलपन के साथ प्यार को पर्दे पर उतार पाए. आनंद ने कहा, "एक ऐसा एक्टर जो अपने आप को आम समझ सके. बहुत कॉमन समझ सके. यह हर किसी के बस की बात नहीं है. एक्टर नहीं कर पाते उनका ईगो उनके आड़े आ जाता है. हालांकि ये संभव है कितना भी खूबसूरत एक्टर हो वो अगर चाहे तो खुद को आम महसूस कर सकता है."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement