दिवाली पर इस गांव की महिलाएं कमाती हैं 70 करोड़ रुपये

दिवाली के महीने में गुजरात के इस गांव की महिलाएं 70 करोड़ रुपये कमाती हैं. आखिर वो ऐसा क्या करती हैं, जिनसे उनकी कमाई करोड़ों में होती है. आप भी जानिए...

Advertisement
दीवाली पर गुजरात के गांव की औरतें कमाती हैं 70 करोड़ रुपये दीवाली पर गुजरात के गांव की औरतें कमाती हैं 70 करोड़ रुपये

गोपी घांघर

  • गुजरात,
  • 30 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST

गुजरात का उत्तरसंडा देश और दुनिया में अपने पापड़, मठिया ओर चोलाफली जैसे खाने-पीने के चीजों के लिए जाना जाता है. दिवाली के मौके पर इन सब चीजों की बहुत बिक्री होती है और इस समय यहां की महिलाएं 70 करोड़ रुपयों तक का बिजनेस करती हैं.

इतना ही नहीं, यहां से बड़ी तादाद में पापड़, मठिया ओर चोलाफली को देश और विदेश में एक्सपोर्ट पर भी करती हैं. अब यह एक बहुत बड़ा मार्केट बन चुका है.

Advertisement


20 हजार की बस्तीवाले उत्तरसंडा गांव में के समय अलग ही माहौल होता है. उत्तरसंडा की चोलाफली, मठिया ओर पापड़ विदेश में बड़े पैमाने पर एक्सपोर्ट होते हैं. छोटे से गांव उत्तरसंडा में यह गृह उद्योग करने वाली 35 से ज्यादा फैक्टरियां हैं, जो दिवाली के समय 70 करोड़ से भी ज्यादा का व्यापार करती हैं.


उत्तरसंडा में ये मार्केट आज से 30 साल पहले शुरु हुआ था. यहां कई ऐसी भी फैक्टरियां हैं जो दिवाली के दिनों में 3 से लेकर 6 टन से भी ज्यादा का मठिया ओर चोलाफली का उत्पादन करते हैं. दिवाली के सिर्फ एक महीने में यहां की महिलाएं करीबन 700 टन के आसपास उत्पादन करती हैं, जो कि अंदाजन 70 करोड़ का व्यापार है. इस में से 50 प्रतिशत से ज्यादा का उत्पादन विदेश में एक्सपोर्ट किया जाता है. इसके लिए ऑर्डर दो महीने पहले ही महिलाओं को . जब कि 15 प्रतिशत उत्पादन गुजरात के बाहर दूसरे राज्यों में बिक्री के लिए जाता है. इन मठिया ओर चोलाफली कि खास बात यह है कि ये 3 महीने तक ताजा रहती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement