कहीं आपके बच्चे को तो नहीं है मिट्टी खाने की आदत?

अगर आपका बच्चा भी मिट्टी खाता है तो उसकी मिट्टी खाने की आदत छुड़ाने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप उसे दूसरे कामों में उलझा कर रखें.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

प्रज्ञा बाजपेयी / रोहित

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST

कई बच्चों को मिट्टी खाने की आदत हो जाती है. बच्चों की इस आदत से ज्यादातर माता-पिता चिंतित रहते हैं. अगर आपका बच्चा भी मिट्टी खाता है तो उसकी मिट्टी खाने की आदत छुड़ाने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप उसे दूसरे कामों में उलझा कर रखें. ताकि मिट्टी खाने की ओर उसका ध्यान ही नहीं जाए. मिट्टी खाना एक गलत आदत है. जिससे बच्चे के पेट में दर्द हो सकता है. पेट में कीड़े हो सकते हैं और हो सकता है इस वजह से बच्चे को स्टोन की शिकायत हो जाए.

Advertisement

बच्चे की इस आदत को छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके:

1. लौंग की कुछ कलियों को पीसकर पानी में उबाल लीजिए. बच्चे को एक-एक चम्मच करके तीन समय ये पानी दें. इससे उसकी मिट्टी खाने की आदत जल्दी ही छूट जाएगी.

बरसात के मौसम में ऐसे करें लकड़ी के फर्नीचर की देखभाल

2. बच्चे को हर रोज एक केला, शहद के साथ मिलाकर खाने के लिए दें. कुछ दिनों में ही बच्चे में फर्क नजर आने लगेगा.

3. रोज रात गुनगुने पानी के साथ बच्चे को एक चम्मच अजवायन का चूर्ण दें. इससे बच्चें की मिट्टी खाने की आदत छूट जाएगी.

4. बच्चे की पूरी जांच कराएं. हो सकता है कि बच्चे में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो. कई बार पोषक तत्वों की कमी के चलते भी बच्चे मिट्टी खाने लगते हैं. बच्चे को संपूर्ण आहार दें, ताकि उसके शरीर में किसी तत्व की कमी न होने पाए और वो बीमारियों से सुरक्षित रहे.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement