उम्र से 15 साल छोटी दिखेंगी आप..! ब्यूटी आर्टिस्ट ने बताई मेकअप की खास ट्रिक

ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया है कि कौन सी मेकअप ट्रिक से उम्र से 15 साल छोटा लगा जा सकता है. इस ट्रिक को 40 से अधिक उम्र की महिलाएं ट्राय कर सकती हैं.

Advertisement
ब्यूटी एक्सपर्ट मेगन एंडरसन ब्यूटी एक्सपर्ट मेगन एंडरसन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 8:48 AM IST

एक ब्यूटी एक्सपर्ट ने सरल मेकअप हैक का खुलासा किया है जिससे आप उम्र से 15 साल छोटी दिख सकती हैं. ब्यूटी एक्सपर्ट का नाम मेगन एंडरसन है जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, उन्होंने वीडियो में 40 से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए अपना 10 मिनट वाला एंटी-एजिंग रूटीन शेयर किया है. ऐसे कई प्रोडक्ट और सर्विसेज हैं जो हमारे चेहरे पर बढ़ती हुई उम्र के निशान दिखाने से रोकते हैं. इनमें मॉइस्चराइज़र से लेकर बोटोक्स तक कई चीजें शामिल हैं. लेकिन 48 साल की मेगन का कहना है कि आपको अपनी उम्र से छोटा दिखने के लिए बस अपनी मेकअप किट और कुछ जानकारी की आवश्यकता है. इस आसान तरीके से ही आप यंग लग सकती हैं.

Advertisement

क्या है वो ट्रिक

उम्र से 15 साल छोटा दिखने के लिए मेगन ने बताया कि अगर कंसीलर, कॉन्टूर और ब्लश का सही तरीके से यूज किया जाए तो कोई भी यंग दिख सकता है. इसके सही प्रयोग से कोई भी एंटी-एजिंग से छुटकारा पा सकता है लेकिन जब आप मेकअप रिमूव करेंगे तो आप सामान्य जैसे दिखती हैं, वैसी ही दिखेंगी.

मेगन ने बताया कि फेस की 6 जगह पर कंसीलर लगाना चाहिए. मुंह के चारों ओर मैरियोनेट रेखाएं, होंठों के ऊपर और नीचे, आंख के अंदरूनी और बाहरी कोने के नीचे और भौंह के ठीक ऊपर. इसके बाद छोटे ब्लैंडर स्पंज का उपयोग करके उसे मिक्स कर दिया.

इसके बाद कॉन्टूरिंग मेकअप टेक्नीक से चेहरे पर नेचुरल स्किन टोन से एक डार्क शेड कॉन्टूर करके एक इल्यूजन क्रिएट करना है. इससे चेहरे को आकार देने के लिए हल्के और गहरे रंग के शेड का उपयोग करते हैं. इसे गाल, जॉलाइन, हेयर लाइन के ख़ाली हिस्सों में और नाक के आजू-बाजू लगाकर अच्छी तरह ब्लैंड करना होता है.

Advertisement

इसके बाद ब्लश की कुछ बूंदें लगाएं और इसे फिर से गाल के ठीक ऊपर ब्लैंड करें. अंतर आप खुद देख सकते हैं. किसी का भी चेहरा पूरी तरह बदल जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement