Ram Navami 2024: ये हैं देश के फेमस राम मंदिर, दर्शन करने के लिए एक बार जरूर जाएं

श्रीरामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है जो इस बार आज यानी 17 अप्रैल को मनाया जा रहा है. अयोध्या के राम मंदिर के अलावा देश में कौन से फेमस राम मंदिर हैं, इस बारे में जानेंगे.

Advertisement
राम मंदिर राम मंदिर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 10:10 AM IST

आज देशभर में राम नवमी मनाई जा रही है जो कि काफी महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है और इसे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भी बड़ी भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था. जैसा कि भारत उत्सवों का केंद्र है, वैसे ही विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी भगवान राम के जन्मदिन को धूमधाम से मनाते हैं. अयोध्या के राम मंदिर की दुनिया भर में चर्चा है. लेकिन क्या आप जानते हैं, अयोध्या के मंदिर के अलावा भी देश में कई राम मंदिर हैं, जो अपने आप में काफी महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं. तो आइए आज राम नवमी के मौके पर कौन-कौन से मंदिर घूमने जा सकते हैं, इस बारे में जानते हैं.

Advertisement

राम मंदिर, अयोध्या

अयोध्या का राम मंदिर दुनिया भर में अपनी भव्यता के लिए फेमस हो चुका है. बनने से पहले से ही इस मंदिर की ख्याति चारों ओर फैली हुई थी. जनवरी 2024 में उद्घाटन के बाद से आम लोग भी मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.

राम राजा मंदिर, मध्य प्रदेश

ओरछा का राम मंदिर ऐतिहासिक शहर ओरछा में स्थित है. यह एक ऐसा अनोखा मंदिर है, जहां भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है. भगवान राम को पुलिस द्वारा रोजाना गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है.

सीता रामचन्द्र स्वामी मंदिर, तेलंगाना

सीता रामचन्द्र स्वामी मंदिर भद्राचलम, भद्राद्रि कोठागुडेम जिला, तेलंगाना में स्थित है. ऐसा माना जाता है कि भगवान राम, देवी सीता और भगवान लक्ष्मण भद्राचलम से 35 किलोमीटर दूर पर्णशाला में रुके थे.

Advertisement

रामास्वामी मंदिर, तमिलनाडु

तमिलनाडु के कुंभकोणम में रामास्वामी मंदिर का निर्माण तंजावुर नायक राजा अचुथप्पा नायक (1560-1614) के तहत किया गया था और रघुनाथ नायक (1600-34) के तहत पूरा किया गया था. केरल पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, मंदिर को दक्षिणा (दक्षिण) अयोध्या के नाम से जाना जाता है.

राम मंदिर, भुवनेश्वर

खारवेला नगर में स्थित यह मंदिर 1979 में स्थापित किया गया था. ओडिशा पर्यटन की वेबसाइट में कुल सात मंदिरों की सूची है. विशेष अवसरों और त्योहारों पर, बड़ी भीड़ देवता की पूजा करने के लिए कतार में लग जाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement