'हवा में तैरती हुई नाव'...भारत में कहां है इतने साफ पानी वाली नदी? ये रहा पहुंचने का आसान तरीका

मेघालय राज्य में एक ऐसी नदी है जिसे सबसे साफ नदी का टैग मिला हुआ है. नदी में नाव पर सवारी करने पर ऐसा लगता है मानों कांच पर नाव चल रही हो. इस नदी का उमंगोट नदी है जिसे डॉकी झील भी कहा जाता है.

Advertisement
मेघालय की उमंगोट नदी है जिसे डॉकी झील भी कहा जाता है. मेघालय की उमंगोट नदी है जिसे डॉकी झील भी कहा जाता है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 8:38 AM IST

देश के अधिकतर देशों में गर्मी तेज हो चुकी है. अब ऐसे में कई लोग ठंडी और प्राकृतिक जगहों पर घूमने जाने का प्लान बना रहे होंगे. ऐसे में देश को पूर्वी इलाके में एक ऐसा राज्य है जहां की खूबसूरती देखते ही बनती है. शहरों में रहने वाले लोग अक्सर समय निकालने के लिए ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं जहां प्राकृतिक हवा और हरे-भरे पेड़ हों. जी हां, हम बात कर रहे हैं मेघालय की. मेघालय अपनी खूबसूरती के लिए काफी फेमस है.

Advertisement

मेघालय में घूमने के लिए काफी जगह हैं लेकिन वहां एक ऐसी नदी भी है जिसका पानी क्रिस्टल क्लियक है. इस नदी का नाम उमंगोट नदी है जिसे डॉकी झील भी कहा जाता है. यह नदी काफी सुंदर, शांत और एकदम साफ है. डॉकी मेघालय में भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक छोटा सा शहर है. यह पूर्वी खासी हिल्स जिले के एक गांव मावलिनोंग के करीब है और इसे 2003 में एशिया का सबसे स्वच्छ गांव का खिताब दिया गया था.

कहां से निकलती है यह नदी

यह नदी डॉकी से होकर बांग्लादेश में बहती है और यह जैन्तिया और खासी पहाड़ियों को दो हिस्सों में बांटती है. मावलिनयोंग, वह गांव है जहां से नदी गुजरती है. यह मेघालय की राजधानी शिलांग से 78 किमी दूर है. 

उमंगोट को भारत की सबसे स्वच्छ नदियों में से एक और मछुआरों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है. यहां एक झूले वाला पुल है, जिसे डॉकी ब्रिज कहा जाता है जो नदी पर बना हुआ है. 

Advertisement

कैसे पहुंचें?

डॉकी से निकटतम हवाई अड्डा शिलांग में उमरोई हवाई अड्डा है जो 100 किमी से थोड़ा अधिक दूर है. हालांकि, यात्रियों को अक्सर असम के गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरना और फिर सड़क मार्ग से शिलांग के रास्ते डॉकी तक यात्रा करना अधिक सुविधाजनक लगता है. 

 गुवाहाटी में हवाई अड्डा लगभग 200 किमी दूर स्थित है और देश के कई शहरों से इसकी बेहतर कनेक्टिविटी है. दोनों हवाई अड्डों से डॉकी के लिए बसें और टैक्सियां आसानी से उपलब्ध हैं. यदि बजट कोई समस्या नहीं है तो यात्री गुवाहाटी से शिलांग तक हेलीकॉप्टर की सवारी और फिर उसके बाद डॉकी तक की सड़क यात्रा भी बुक कर सकते हैं.

डॉकी से निकटतम रेलवे स्टेशन गुवाहाटी रेलवे स्टेशन है जो लगभग 170 किमी दूर स्थित है. यात्री स्टेशन से बस या निजी टैक्सी ले सकते हैं और सड़क मार्ग से डॉकी पहुंच सकते हैं जो रास्ते में शिलांग से होकर गुजरती है. पूरी यात्रा में लगभग 5 घंटे लगते हैं.

किस मौसम में जाएं?

डॉकी की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर से मई तक है क्योंकि डॉकी को पूरे वर्ष देखा जा सकता है, लेकिन नवंबर से मई तक सर्दी और गर्मी के मौसम इसकी विशाल प्राकृतिक सुंदरता का पता लगाने के लिए सबसे अच्छा समय है. बारिश के मौसम में जाने से बचें.

Advertisement

इन जगहों पर भी घूमें

- जाफलोंग जीरो पॉइंट पर जाएं जो डॉकी बाजार से 1 किमी दूर स्थित है. यह सीमा भारत को बांग्लादेश से अलग करती है. 
- आप डॉकी-रिवई रोड पर जंगली पहाड़ियों में बुरहिल झरने का आनंद ले सकते हैं.
- उमनगोट नदी के करीब, श्नोंगपडेंग में कैंपिंग के लिए जा सकते हैं.
- डॉकी आने वाले किसी भी व्यक्ति को मावलिन्नांग की यात्रा अवश्य करनी चाहिए. आप 80 घरों वाले इस गांव में उपलब्ध होमस्टे और गेस्ट हाउस में कुछ शांत जीवन का आनंद ले सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement