Best Places To Visit In November 2023: नवंबर के महीने में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें, जरूर बनाएं प्लान

नवंबर का महीना घूमने के लिए काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि इस महीने में सर्दी बहुत ज्यादा नहीं होती है. साथ ही नवंबर के महीने में भारत की अलग-अलग जगहों पर कई तरह के फेस्टिवल्स का आयोजन भी किया जाता है. तो आइए जानते हैं इस महीने में आप कहां-कहां घूमने का प्लान बना सकते हैं.

Advertisement
photo credit: getty images photo credit: getty images

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:33 AM IST

फेस्टिव सीजन के साथ ही सर्दियों की भी शुरुआत हो चुकी है. अगर आपको हल्की सर्दी पसंद है तो ऐसे में नवंबर का महीना घूमने के लिहाज से परफेक्ट माना जाता है. नवंबर के महीने में कई तरह के त्योहार भी आते हैं जिसके चलते आपको हर जगह का कल्चर भी दिखाई देता है. आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप नवंबर के महीने में घूमने जा सकते हैं.

Advertisement
PC: white_rann_of_kutch

कच्छ का रण, गुजरात- सर्दियों के मौसम में कच्छ के रण की सफेद रेत काफी मैजिकल लगती है. गुजरात का खत्म ना होने वाला नमक का रेगिस्तान सर्दियों के मौसम में अपनी सुंदरता के लिए काफी प्रसिद्ध है. साथ ही, यहां हर साल नवंबर के महीने में रण उत्सव भी मनाया जाता है. जिसे देखने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं. इस दौरान यहां की इलग की सुंदरता दिखाई देती है.

PC: Getty Images

भरतपुर, राजस्थान- केवलादेव नेशनल पार्क, जिसे भरतपुर बर्ड सेंचुरी के नाम से जाना जाता है, पक्षी प्रेमियों के लिए एक परफेक्ट जगह है. यहां पक्षियों की लगभग 370 प्रजातियां है,और नवंबर आते ही कई प्रवासी पक्षी जैसे पेलिकन, गीज़, बाज़ और ब्लू-टेल्ड बी-ईटर और गार्गेनी सर्दियों के लिए यहां आते हैं.  अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, चीन और साइबेरिया से बड़ी संख्या में जलीय पक्षी भी यहां दिखाई देते हैं जो सर्दियों में आते हैं.

Advertisement
PC: Getty Images

गोवा- हर साल गोवा में एशिया का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है. इस फेस्टिवल में प्रसिद्ध कलाकारों, फिल्म निर्माताओं, आलोचकों की मेजबानी के साथ-साथ दुनिया भर की फिल्में दिखाई जाती हैं. नवंबर के महीने में गोवा का मौसम भी काफी सही रहता है.

PC: Getty Images

अमृतसर, पंजाब- अमृतसर में गुरु पर्व के त्योहार को काफी धूमधाम ले मनाया जाता है. इस दौरान यहां के फेमस स्वर्ण मंदिर को जमकर सजाया जाता है. इस दौरान इस शहर की सुंदरता अपने चरम पर होती है. गुरु पर्व के मौके पर यहां जगह-जगह पर लंगर का आयोजन किया जाता है. इसके साथ ही कीर्तन और कथा भी होती है.

PC: Getty Images

शिलॉन्ग, मेघालय- यहां में हर साल नवंबर में शिलॉन्ग चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है. इस दौरान यहां परफॉर्म करने के लिए कई बड़े-बड़े आर्टिस्ट आते हैं. तो अगर आप भी यहां के कल्चर,  खानपान, आर्ट और म्यूजिक के बारे में जानने की दिलचस्पी रखते हैं तो यह समय बिल्कुल परफेक्ट है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement