ठंडा या गर्म- जानिए बाल धोने के लिए कौनसा पानी सही?

हमें खूबसूरत दिखाने में हमारे बाल सबसे अहम भूमिका निभाते हैं. आइए जानते हैं बालों को ठंडे या गर्म किस पानी से वॉश करना चाहिए...

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

प्रज्ञा बाजपेयी

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

सर्दी का मौसम दस्तक दे चुका है. वहीं इस मौसम में लोग नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं और अपने बालों को भी गर्म पानी से ही धोते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गर्म पानी आपके बालों पर क्या असर डालता है? आपको जानकर हैरानी होगी कि गर्म पानी से बाल धोने से आपके बाल डैमेज हो सकते हैं. हालांकि, पानी गर्म हो या ठंडा इसके अपने फायदे और नुकसान हैं. आइए जानते हैं बालों को पानी से धोना चाहिए या गर्म पानी से...

Advertisement

गर्म पानी-

शुरुआती दिनों में गर्म पानी से बाल धोने से स्कैल्प के पोर्स अच्छे से खुल जाते हैं. लेकिन बालों पर गर्म पानी का ज्यादा इस्तेमाल करने से बालों में रूखापन आ सकता है, जिससे और बालों के झड़ने की समस्या होने लगती है. अगर आपके बालों पर कलर हुआ है तो ज्यादा गर्म पानी से बाल धोने से बालों का कलर समय से पहले ही निकल सकता है.

ठंडा पानी-

ठंडे पानी से बाल धोने से बाल मुलायम रहते हैं. अगर कंडीशनर करते हैं तो बेहतर होगा कि बालों को ठंडे पानी से ही वॉश करें. इससे कंडीशनर का असर ज्यादा अच्छा होता है.

बालों से जुड़ी बाकी समस्याओं के लिए अपने हेयर स्टाइलिस्ट से संपर्क करें. एक ही का शैंपू और कंडीशनर इस्तेमाल करना बालों के लिए बेहतर होता है. आप अगर बहुत ज्यादा समय धूप में बिताते हैं तो अपने बालों पर हेयर सीरम जरूर लगाएं.

Advertisement

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »