Summer Clothes Storage Tips: अलमारी में सीधे न ठूंसें गर्मी के कपड़े, पहले अपनाएं ये 5 सेफ्टी ट्रिक्स, पूरे सीजन दिखेंगे शोरूम जैसे नए

सर्दियों की विदाई के साथ अब सूती और हल्के कपड़ों का समय आ गया है. लेकिन लंबे समय से अलमारी में बंद कपड़ों को सीधे पहनना उनकी उम्र और आपकी स्किन के लिए खतरनाक हो सकता है. इस लेख में जानें धूप दिखाने से लेकर रिपेयरिंग तक के वो 5 आसान स्टेप्स, जो आपके पुराने कपड़ों को भी बिल्कुल नया जैसा बना देंगे.

Advertisement
सर्दियों के कपड़े अब पैक करने का सही समय है. (PHOTO:ITG) सर्दियों के कपड़े अब पैक करने का सही समय है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:50 PM IST

Summer Clothes Storage Tips:  सर्दियां अब अपने अंतिम पड़ाव पर हैं, जैसे-जैसे फरवरी का महीना बीत रहा है, वैसे-वैसे सुबह की सिहरन कम होने लगी है और गुनगुनी धूप का अहसास बढ़ने लगा है. जैकेट और ऊनी कपड़े अब चुभने लगे हैं और यह भारी रजाइयों और ऊनी जैकेट्स को पैक करने का और पलंग में रखें सूती और हल्के कपड़ों को बाहर निकालने का सही समय है. मगर महीनों से बंद पड़े इन कपड़ों को सीधे पहनना न तो हेल्थ के लिए अच्छा होता है और न ही कपड़ों की लाइफ के लिए.

Advertisement

अगर आप चाहते हैं कि आपके समर आउटफिट्स लंबे समय तक फ्रेश और नए जैसे दिखें, तो उन्हें अलमारी में सेट करने से पहले ये स्टेप्स जरूर फॉलो करें. वरना कपड़े जल्दी खराब और फट सकते हैं. 

कपड़ों की धुलाई 

महीनों तक सूटकेस या दीवान के अंदर बंद रहने के कारण कपड़ों में एक अजीब सी स्मेल आने लगती है. यह नमी के कारण पैदा होने वाले छोटे बैक्टीरिया की वजह से होती है. इसलिए सबसे पहले कपड़ों को धोना चाहिए, इससे उनकी अंदर से आ रही स्मेल खत्म हो जाती है और वो साफ भी हो जाते हैं.

धूप जरूर लगवाएं 

कपड़ों को धोने के बाद सीधे अलमारी में रखने से पहले तेज धूप जरूर दिखाएं. धूप एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक का काम करती है, जिससे कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं. 

Advertisement
कपड़ों को धूप लगवाएं

अलमारी को साफ करें
 
सिर्फ कपड़ों को ही नहीं बल्कि अलमारी में कपड़ों को रखने से पहले अलमारी की सफाई भी करना जरूरी होता है. सूखे कपड़े से अलमारी के शेल्फ और कोनों को अच्छी तरह से साफ करें. आप चाहें तो हल्का डिसइंफेक्टेंट स्प्रे करके कुछ समय के लिए अलमारी खुली छोड़ दें, ताकि अंदर की नमी और बदबू खत्म हो जाए. 

कीड़ों और स्मेल से बचाव

गर्मियों के कपड़ों को तह लगाकर रखते समय उनके बीच नीम की सूखी पत्तियां, कपूर या लैवेंडर पाउच रख सकते हैं, इससे कीड़े-मकोड़े नहीं लगते और कपड़ों में फ्रेशनेस भी बनी रहती है. प्लास्टिक बैग की बजाय कॉटन बैग या सांस लेने वाले स्टोरेज बॉक्स का इस्तेमाल करना बेहतर होता है, क्योंकि इससे हवा का हल्का पास होती रहती है.

टिश्यू पेपर में लपेटकर रखें

शादी वगैरा में पहनने वाली महंगे सूट-साड़ियों को आप चाहे तो टिश्यू पेपर में लपेटकर भी रख सकते हैं, ताकि उनका फैब्रिक खराब ना हो. इसके साथ ही कपड़ों में सिलवटे भी कम आती है.

थोड़ी सी मेहनत और ये छोटे-छोटे काम आपके महंगे सूती कपड़ों की उम्र बढ़ा सकते हैं. जब आप एक सही ढंग से रखी और महकती हुई अलमारी से अपना मनपसंद आउटफिट निकालते हैं, तो आपके दिन की शुरुआत भी उतनी ही फ्रेश और पॉजिटिव होती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement