How To Clean Glass: बिना केमिकल होटल जैसे चमकेंगे घर के हर कांच! हाउसकीपिंग स्टाफ ने बताया 10 रुपये वाला सीक्रेट

घर पर तमाम महंगे क्लीनर्स इस्तेमाल करने के बाद भी वैसी चमक नहीं आ पाती. लेकिन एक्सपर्ट्स ने अब होटल्स का वो सीक्रेट फॉर्मूला बताया है जिससे बिना किसी केमिकल के शॉवर ग्लास हमेशा क्रिस्टल क्लियर बना रहता है.

Advertisement
होटल के शीशे चमकाने के पीछे एक साइंस इस्तेमाल होता है. (Photo: AI Generated) होटल के शीशे चमकाने के पीछे एक साइंस इस्तेमाल होता है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:38 PM IST

आप जब भी किसी अच्छे होटल में रुके होंगे तो एक बात जरूर नोटिस की होगही कि वहां के बाथरूम के शॉवर ग्लास, खिड़कियां और शीशे एकदम नए जैसे चमकते हैं. घर आकर जब हम अपने बाथरूम के शीशे या कांच की खिड़कियों को वैसी ही सफाई देने की कोशिश करते हैं तो महंगे से महंगे स्प्रे और ब्लीच भी फेल हो जाते हैं. पानी के जिद्दी सफेद दाग (Hard water stains) और धूल-साबुन की जमी परत जस की तस बनी रहती है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बड़े-बड़े होटल्स इन दागों को मिटाने के लिए किसी जादुई केमिकल का नहीं, बल्कि एक बेहद सस्ते टूल का इस्तेमाल करते हैं जो आपके घर की खिड़कियों के कांच को भी चमका सकता है. मैं एक होटल में गया तो एक हाउसकीपिंग स्टॉफ उस टूल से कांच साफ कर रहा था, मैंने जब उससे पूछा तो उसने ये सीक्रेट बताया.

Advertisement

केमिकल नहीं, स्पंज है असली हथियार

हाउसकीपिंग स्टॉफ के मुताबिक, जिस फोम से वह कांच साफ कर रहा था वो एक स्पंज का टुकड़ा था जिससे वो कांच चमक जाते हैं. जब मैंने सर्च किया तो पता चला बड़े और इंटरनेशनल होटल चेन्स में शीशे चमकाने के लिए मेलामाइन फोम (Melamine foam) का इस्तेमाल करते हैं जिसे आमतौर पर मैजिक इरेजर भी कहा जाता है. साइंस की भाषा में समझें तो यह एक ओपन-सेल पॉलीमर है जो गीला होने पर बेहद महीन सैंडपेपर (रेगमाल) की तरह काम करता है.

यह शीशे पर जमी कैल्शियम की परतों को बिना किसी केमिकल रिएक्शन के धीरे-धीरे रगड़कर सतह से पूरी तरह अलग कर देता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इससे कांच पर एक भी स्क्रैच नहीं आता.

घर की खिड़कियों पर भी करेगा काम

यह फॉर्मूला सिर्फ होटल्स के लग्जरी ग्लास के लिए नहीं है. आपके घर के बाथरूम का नॉर्मल बेसिन शीशा हो, ड्रेसिंग टेबल का कांच हो या फिर हॉल की खिड़कियां, यह ट्रिक हर जगह काम करती है. आपको बस इस मेलामाइन पैड को हल्का सा गीला करना है और शीशे पर गोल-गोल (सर्कुलर मोशन में) रगड़ना है.

शुरुआत में जमी हुई गंदगी के कारण थोड़ा खिंचाव महसूस होगा लेकिन जैसे ही मिनरल्स साफ होंगे, पैड एकदम स्मूथ चलने लगेगा. आखिर में पानी से धोकर इसे एक सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ लें, शीशा एकदम नया जैसा चमक उठेगा.

Advertisement

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

यूएस की प्रसिद्ध क्लीनिंग गाइडलाइंस और रिसर्च वेबसाइट ShopDFI के अनुसार, होटल्स में ग्लास को साफ रखने के लिए केमिकल से ज्यादा 'फिजिकल रिमूवल' यानी सही टूल से रगड़ने और रोज की मेंटेनेंस पर भरोसा किया जाता है.

वहीं क्लीनिंग सॉल्यूशंस देने वाली ग्लोबल वेबसाइट Glazewell साफ करती है कि अगर आपके शीशे या ग्लास पर कोई स्पेशल एंटी-फॉग या रिफ्लेक्टिव कोटिंग है तो मेलामाइन फोम का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि यह उस कोटिंग को हटा सकता है. नॉर्मल ग्लास और घर के साधारण शीशों के लिए यह तरीका सबसे बेस्ट और सुरक्षित माना गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement