किचन में अक्सर खाना बनाने के कारण कीड़े वहां की दरारों और कोनों में अपना घर बना लेते हैं. ऐसे में कई बार चींटियां, तिलचट्टे और छोटे-मोटे कीड़े भगाना काफी मुश्किल भरा काम लगता है क्योंकि वो कई बार खाने की चीजों को भी खराब कर देते हैं. ऐसे में लोग महंगे-महंगे पेस्ट कंट्रोल कराते हैं ताकि कीड़ों में छुटकारा मिल सके. लेकिन क्या आप जानते हैं प्याज और बेकिंग सोडा से भी आप कीड़ों को भगा कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह के केमिकल का उपयोग नहीं होता, इसलिए यह घर के लिए सुरक्षित माना जा रहा है. तो आइए उस तरीके को जान लीजिए.
प्याज और बेकिंग सोडा को इस्तेमाल करने के लिए आपको उनका गाढ़ा मिश्रण बनाना होगा और इसके लिए आपको बस एक प्याज और थोड़ा सा बेकिंग सोडा चाहिए. इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले प्याज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या पीस लें. इसके बाद इसमें एक या दो चम्मच बेकिंग सोडा मिला लें. इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर तैयार कर लें, ताकि दोनों चीजें ठीक से एक-दूसरे में घुल जाएं और असरदार बनें.
अब इस तैयार मिश्रण को घर के उन कोनों में रख दें जहां अक्सर कीड़े नजर आते हैं, जैसे किचन के कोने, सिंक के पास, गैस के नीचे या दरवाजों और खिड़कियों के आसपास. प्याज की तेज गंध और बेकिंग सोडा का केमिकल रिएक्शन मिलकर कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है.
प्याज और बेकिंग सोडा का फायदा यह है कि ये सुरक्षित है और इससे बच्चों और पालतू जानवरों को कोई नुकसान नहीं होता क्योंकि इसमें कोई खतरनाक केमिकल नहीं होता. हालांकि इस मिश्रण को ऐसी जगह रखें जहां बच्चे या जानवर इसे खा न सकें. साथ ही इस मिश्रण को हर 2-3 दिन में बदलना भी जरूरी है, क्योंकि समय के साथ इसकी गंध और असर कम हो सकता है.
कुल मिलाकर, प्याज और बेकिंग सोडा का यह आसान नुस्खा उन लोगों के लिए अच्छा ऑपशंस हो सकता है जो बिना केमिकल के घर को कीड़ों से बचाना चाहते हैं. यह सस्ता, सरल और आसानी से उपलब्ध चीजों से बनने वाला उपाय है, जिसे कोई भी अपने घर में आजमा सकता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क