इडली-डोसे में 'गन पाउडर' से लाएं साउथ इंडियन फ्लेवर... घर पर ऐसे बनाएं ये सीक्रेट मसाला

साउथ इंडियन खाने में इडली, डोसा और वड़ा जैसे व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए गन पाउडर या मिलागाई पोड़ी का उपयोग किया जाता है. इस मसाले को कैसे बनाते हैं, इस बारे में जानेंगे.

Advertisement
गन पाउडर का स्वाद काफी तीखा होता है. (Photo: ITG) गन पाउडर का स्वाद काफी तीखा होता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

साउथ इंडियन फूड्स खाना हर किसी को पसंद होता है. इसके लिए लोग या तो स्टॉल पर जाकर खाना पसंद करते हैं या फिर घर में बनाते हैं. लेकिन साउथ इंडियन चीजें जैसे इडली, डोसा, वड़ा आदि में एक खास मसाला डाला जाता है जो उनके टेस्ट में जान फूंक देता है. दक्षिण भारतीय खाने के टेस्ट में जो जान फूंक देता है, उसे गन पाउडर या मिलागाई पोड़ी (Milagai Podi) कहते हैं. तमिल में मिलागाई का मतलब मिर्च और पोड़ी का मतलब पाउडर होता है. यह एक सूखा-मसालेदार चटनी की तरह होता है जिसे खास तौर पर इडली और डोसा के साथ खाया जाता है.

नाम भले ही बारूद जैसा लगे, लेकिन यह खाने का स्वाद बढ़ाने वाला मसाला है. इसका तीखापन और खुशबू इतनी तेज होती है कि लोग मजाक में इसे गन पाउडर कहने लगे. तो आइए इसे कैसे बनाते हैं, इस बारे में जान लीजिए.

Advertisement

गन पाउडर (लगभग 200-250 ग्राम) बनाने के लिए सामग्री

  • चना दाल: आधा कप
  • धुली उड़द दाल: आधा कप
  • सूखी लाल मिर्च: 15-20
  • सफेद तिल: 2 बड़े चम्मच
  • करी पत्ता: 20-25 पत्ते सूखे हुए
  • हींग: आधा छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • तेल: 1 छोटा चम्मच

गन पाउडर बनाने की विधि

सबसे पहले एक कड़ाही में आधा चम्मच तेल लेकर गर्म करें. फिर उसमें चना दाल और उड़द दाल को डालें और धीमी आंच पर सुनहरा भूरा रंग होने तक अच्छी तरह भूनें. इसके बाद दाल को अलग निकाल लें और फिर उसी कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालें. जब मिर्च और करी पत्ता पूरी तरह सूख जाएं तो उन्हें अलग से निकाल लें.

इसके बाद लिक को बिना लेत के भूनें और उसे भी ठंडा करें. सभी भुनी हुई सामग्रियों को पूरी तरह से ठंडा होने दें और फिर मिक्सर में भुनी हुई दालें, मिर्च, करी पत्ता, तिल, हींग और नमक डाल कर दरदरा पीस लें. आपका गन पाउडर बनकर तैयार है.

Advertisement

गन पाउडर स्टोर करने के लिए टिप

मिक्सर में पीसने के बाद गन पाउडर को ठंडा होने के लिए चौड़ी थाली में ठंडा करें. इसके बाद पाउडर को एक एयरटाइट कांच के जार में भर कर आप स्टोर कर सकते हैं.

इडली या डोसा पर छिड़ककर, सादे चावल में मिलाकर, घी के साथ पराठे या उत्तपम पर डालकर इसे खा सकते हैं.

यदि आपके गन पाउडर में कलर नहीं आया है तो आप खड़ी कश्मीर लाल मिर्च का उपयोह कर सकते हैं जो उसे रंगत देगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement