मॉनसून में समोसे और पकोड़े की जगह ट्राई करें ये हेल्दी स्नैक्स, वजन बढ़ने की नहीं होगी टेंशन

बारिश में गरमागरम समोसे, कचौड़ी और पकोड़े जैसी चीजें खाने का मन भला किसे नहीं करता है लेकिन ये सभी चीजें तेल और मसाले से भरपूर होती हैं जिससे आपका वजन बढ़ सकता है. इसलिए यहां हम आपको कुछ हेल्दी स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं.

Advertisement
नाश्ते में खाएं ये हेल्दी स्नैक्स नाश्ते में खाएं ये हेल्दी स्नैक्स

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 4:34 PM IST

समोसे का स्वाद या जलेबी का मिठास भला किसे पसंद नहीं होती. ये चीजें आपकी शाम की चाय में चार चांद लगा देती है. खासतौर पर बारिश के मौसम में इनकी क्रेविंग और भी बढ़ जाती है. ये पारंपरिक भारतीय स्नैक्स सुकून देने वाले और पुरानी यादें ताजा करने का एक तरीका भी हैं. हालांकि इनके स्वाद के पीछे कई हेल्थ इश्यूज भी हो सकते हैं. 

समोसे, पकोड़े और जलेबी जैसी चीजों में ढेर सारी कैलोरीज होती हैं जिसका मुख्य कारण इसमें मैदा और चीनी की मात्रा होना है. ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी स्नैक्स बता रहे हैं जिनका सेवन आप कैलोरी की परवाह किए बिना कर सकते हैं.

Advertisement

स्प्राउट्स चाट
अगर आपको कुछ तीखा और टेस्टी खाने की इच्छा हो रही है तो स्प्राउट्स चाट से बेहतर और कुछ नहीं. इस पौष्टिक चाट में आमतौर पर अंकुरित मूंग, नींबू, प्याज और हरा धनिया मिलाया जाता है जो इसे हेल्दी ऑप्शन बनाता है. आप चाहें तो इसमें थोड़े से चने, भुजिया या छोले भी शामिल कर सकते हैं. स्प्राउट्स चाट ना केवल स्वादिष्ट है बल्कि आपको लंबे समय तक तृप्ति का एहसास भी कराती है जिससे आप बार-बार खाने से बचते हैं. इसमें प्रोटीन और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है जो वजन घटाने में मदद कर सकता है. 

वेजिटेबल उपमा
सूजी और कई मौसमी सब्जियों से बना उपमा एक स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता है जो आपको तले हुए स्नैक्स की जगह हेल्दी और फिलिंग महसूस कराता है. तले हुए स्नैक्स की तुलना में उपमा आपको लंबे समय तक भरा रखता है और आपके शुगर लेवल को नहीं बढ़ाता. साथ ही यह पौष्टिक और संतोषजनक भी है.

Advertisement

भुने हुए चने

भुने हुए चने एक स्वादिष्ट नाश्ता है जिसे आपको तलने की जरूरत नहीं होती. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चना भूख को कम करने का एक बेहतरीन विकल्प है जो ऊर्जा के स्तर को बनाए रखता है और ब्लड शुगर को स्थिर रखता है. आप इसे और टेस्टी बनाने के लिए इसमें प्याज, टमाटर, हरा धनिया-मिर्च और नींबू निचोड़कर चाट बनाकर खा सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement