Diwali 2022: दिवाली पर माता लक्ष्मी को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, अन्न-धन के भरेंगे भंडार

Diwali 2022: दिवाली प्यार, रोशनी और समृद्धि पाने का त्योहार है. लोग धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं और उनसे सुख-समृद्धि का वरदान पाते हैं. पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा जैसे राज्यों में दुर्गा पूजा के पांच दिन बाद लक्ष्मी पूजा की जाती है.

Advertisement
दिवाली पर लगाएं भोग (PC: Getty Images) दिवाली पर लगाएं भोग (PC: Getty Images)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST

Diwali 2022: दिवाली का त्योहार आ गया है. लोग इस त्योहार के लिए पहले से ही तैयारी करना शुरू कर देते हैं. लोग घरों की सफाई करते हैं. नए कपड़े खरीदते हैं. लोग परिवार के साथ मिलकर दिवाली का जश्न मनाते हैं. दिवाली प्यार, रोशनी और समृद्धि पाने का त्योहार है. लोग धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं और उनसे सुख-समृद्धि का वरदान पाते हैं. पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा जैसे राज्यों में दुर्गा पूजा के पांच दिन बाद लक्ष्मी पूजा की जाती है. आइए जानते हैं कि दिवाली पर मां लक्ष्मी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए.

Advertisement

1. गुड़ का हलवा

गुड़ का हलवा सूजी, गुड़ और मेवों से तैयार किया जाता है. इसे देवी लक्ष्मी को भोग के रूप में चढ़ाया जा सकता है. बाद में परिवार के साथ इसका आनंद लिया जा सकता है.

2. पंचामृत

शहद, दही, दूध, घी और चीनी ये पांचों एक साथ मिलकर पंचामृत बनाते हैं. यह पूजा के दौरान देवी को चढ़ाया जाता है. बाद में इसे प्रसाद के रूप में चम्मच में भक्तों के बीच बांटा जाता है.

3. खीर

यह देवी लक्ष्मी के पसंदीदा चीजों में से एक माना जाता है. चावल को दूध में धीमी गति से पकाकर खीर बनाई जाती है. फिर ऊपर से मेवा के साथ परोसा जाता है.

4. बूंदी का लड्डू

दिवाली के दौरान देवी लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की भी पूजा की जाती है. बूंदी के लड्डू या सामान्य रूप से लड्डू को भगवान गणेश का पसंदीदा भोजन माना जाता है. बूंदी के लड्डू भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी को भोग लगाने के लिए एक बेहतरीन भोग है.

Advertisement

5. काजू बर्फी

काजू बर्फी के बिना कोई भी त्योहार अधूरा होता है. यह बहुत पसंद की जाने वाली मिठाई है. सभी को खुशी-खुशी पसंद आती है. पूजा के दौरान देवी को काजू बर्फी भी भोग के रूप में दी जाती है और बाद में भक्तों को अर्पित की जाती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement