काला गुड़ या पीला गुड़... सेहत के लिए कौन बेहतर है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Black jaggery vs yellow jaggery: गुड़ खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन कौन सा गुड़ खाएं इस बारे में लोगों को अधिक कन्फ्यूजन होता है. तो आइए इस बारे में जानते हैं.

Advertisement
कौन सा गुड़ सेहत के लिए फायदेमंद? (Photo: ITG) कौन सा गुड़ सेहत के लिए फायदेमंद? (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

गुड़ भारतीयों की डाइट का सबसे अहम हिस्सा रहा है. चीनी की तुलना में गुड़ अधिक प्रभावी साबित हुआ है क्योंकि यह तुरंत एनर्जी देता है, इंसुलिन रेजिस्ट करता है, पेट की चर्बी कम करता है और अन्य बीमारियों की रोकथाम करता है. मीठे स्वाद के साथ यह बॉडी को गर्म रखने, खून बढ़ाने और पाचन दुरुस्त करने में मदद करता है. मार्केट में कई तरह के गुड़ आते हैं जिन्हें देखकर अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि काले गुड़ और पीले गुड़ में से कौन सा गुड़ बेस्ट है. दोनों दिखने में अलग जरूर हैं लेकिन फर्क सिर्फ इनके रंग का नहीं, इनके न्यूट्रिशन और प्योरिटा का भी होता है. तो आइए दोनों गुड़ों में क्या अंतर हैं, इस बारे में जान लीजिए.

Advertisement

काला गुड़ कैसे बनता है?

काले गुड़ को गन्ने के रस से बनाया जाता है. इसमें बिना किसी केमिकल प्रोसेस से गन्ने के रस को गाढ़ा करके तैयार किया जाता है. गन्ने के रस को भट्टी पर तब तक पकाया जाता है, जब तक इसका रंग गहरा भूरा या लगभग काला न हो जाए. 

काले गुड़ में गन्ने के रेस में मौजूद मिठास मोलासेस मौजूद होता है जिससे इसमें आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में रहते हैं. यही कारण है कि काला गुड़ खून की कमी यानी एनीमिया वाले लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है.

पीला गुड़ कैसे बनता है?

पीला गुड़ बनाने के दौरान गन्ने के रस को साफ करने के लिए अक्सर हाइड्रोस यानी सोडियम हाइड्रोसल्फाइट जैसे केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है ताकि इसका रंग हल्का और टेक्सचर चिकना दिखे. 

Advertisement

पीला गुड़ देखने में साफ और अच्छा जरूर लगता है लेकिन केमिकल प्रोसेसिंग से इसमें मौजूद कई जरूरी मिनरल्स नष्ट हो जाते हैं. कुछ मामलों में इन केमिकल्स से एलर्जी या पेट संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं.

कौन-सा गुड़ खाना चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, काला गुड़ नेचुरल होता है और पोषक तत्वों से भरपूर होता है. यह शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है, त्वचा में निखार लाता है, थकान दूर करता है. हालांकि एक्सपर्ट काले गुड़ को भी सीमित मात्रा में खाने की सलाह देते हैं क्योंकि यह शुगर का ही प्राकृतिक रूप है. डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

(Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में किसी भी बदलाव से पहले हमेशा अपने डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन से सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement