Amla juice vs Lemon water: विटामिन C पानी में घुलने वाला एक जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट है, जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है. इम्यून सिस्टम यानी हमारे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता. आसान शब्दों में कहें तो हमारे शरीर को बाहरी वायरस, बीमारियों आदि से बचाने के लिए हमारी इम्यूनिटी को मजबूत होना जरूरी है और इसमें विटामिन सी आपकी मदद करता है. आंवला और नींबू दोनों ही विटामिन सी से भरपूर होता है. लेकिन कई लोगों को कन्फ्यूजन रहता है कि दोनों में क्या इम्यूनिटी को अधिक मजबूत करती है क्योंकि न्यूट्रिशन डेटा और साइंटिफिक रिसर्च साफ इशारा करते हैं कि इम्यूनिटी बूस्ट के मामले में दोनों की ताकत बराबर नहीं है. तो आइए जानते हैं आंवला जूस और नींबू पानी में से क्या अधिक फायदेमंद है.
आंवला को इंडियन गूजबेरी भी कहा जाता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, आंवले को विटामिन सी के सबसे रिच सोर्स में गिना जाता है. लैब एनालिसिस में कमर्शियल आंवला जूस में 625–930 mg तक विटामिन C प्रति 100 ml पाया गया था जो आम फल–सब्जियों से कई गुना ज्यादा है.
कुछ न्यूट्रिशन डेटा में फ्रेश आंवला जूस में 100 ml पर करीब 1000 mg तक विटामिन C रिपोर्ट किया गया है. यानी सिर्फ 10–20 ml आंवला जूस भी 60–180 mg तक विटामिन C दे सकते हैं जो आम वयस्क की पूरी दिन भर की जरूरत के बराबर या उससे अधिक हो सकता है.
हेल्थ प्लेटफॉर्म्स भी मानते हैं कि आंवला इम्यून फंक्शन के लिए एक स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सिडेंट पैकेज देता है इसलिए आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न न्यूट्रिशन तक, लो इम्यूनिटी, फ्रिक्वेंट इंफेक्शन और एंटीऑक्सिडेंट सपोर्ट के लिए आंवला जूस को प्रिफर किया जाता है.
नींबू पानी का प्लस पॉइंट यह है कि यह आसान, सस्ता और डेली रूटीन में फिट बैठने वाली ड्रिंक है. फ्रेश लेमन जूस में लगभग 53 mg विटामिन C प्रति 100 ml पाया गया है, जो अच्छी मात्रा है लेकिन आंवला की तुलना में काफी कम है. एक मीडियम साइज नींबू से करीब 48 ml जूस निकलता है जिसमें लगभग 25–30 mg विटामिन C मिल सकता है. यानी आधे नींबू से बने एक आम ग्लास नींबू पानी में लगभग 18–25 mg विटामिन C मिल पाएगा, जो रोजाना की जरूरत की कुछ मात्रा आपको देता है लेकिन पूरा हिस्सा नहीं.
नींबू पानी का फायदा यह है कि इसमें हाइड्रेशन, हल्का डाइजेस्टिव सपोर्ट और थोड़ा एंटीऑक्सिडेंट बूस्ट एक साथ मिलता है, लेकिन इम्यूनिटी के लिए हाई डोज विटामिन C टारगेट हो तो सिर्फ नींबू पानी पर डिपेंड रहना काफी नहीं माना जा सकता.
अगर सिर्फ विटामिन C की क्वांटिटी और इम्यून सिस्टम पर एक्टिव असर की बात करें तो आंवला आपको अधिक विटामिन सी देता है क्योंकि 100 मिली आंवला जूस में लगभग 600–900 mg या उससे भी ज्यादा विटामिन C होता है और वहीं 100 मिली नींबू के रस में लगभग 50–55 mg विटामिन C होता है.
इम्यूनोलॉजी रिसर्च बताती हैं कि हाई–कंटेंट सोर्स के तौर पर आंवला जूस कम वॉल्यूम में ही अधिक विटामिन C देता है जबकि नींबू पानी से वही लेवल पाने के लिए कई नींबू और काफी ज्यादा जूस की जरूरत पड़ेगी.
सर्दी–खांसी के सीजन या फ्रिक्वेंट इंफेक्शन वाले लोगों में, मॉडरेट मात्रा में आंवला जूस सुबह खाली पेट या नॉर्मल ब्रेकफास्ट के साथ लेना ज्यादा फायदेमंद माना जा सकता है, लेकिन उन्हें एसिडिटी या किडनी स्टोन जैसी कोई खास कंडीशन न हो तब.
वहीं नींबू पानी दिन भर के दौरान हाइड्रेशन, हल्की डिटॉक्स फीलिंग और माइल्ड विटामिन C सपोर्ट के लिए बेहतर है, खासकर गर्मी के मौसम या वेट-मैनेजमेंट प्लान में. हफ्ते में अधिक दिन आंवला जूस की छोटी, रेगुलर डोज़ ली जाए और दिन भर में 1–2 बार फ्रेश नींबू पानी से हाइड्रेशन और डाइजेशन को सपोर्ट किया जा सकता है.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में किसी भी बदलाव से पहले हमेशा अपने डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन से सलाह जरूर लें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क