कई लोग हैं जो बाहर प्रेस कराने की अपेक्षा घर में ही अपने प्रेस कर लेते हैं. इससे समय की बचत भी होती है और काफी कम खर्चा होता है. घर पर प्रेस करने के लिए आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक स्मार्ट प्रेस मौजूद हैं जो काफी फंक्शन और टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं. लेकिन कई बार जब जल्दी में ऑफिस या किसी पार्टी में जाने के लिए कपड़े प्रेस करते हैं तो गर्म प्रेस से आपके महंगे कपड़ेस जल भी जाते हैं.
सिल्क, शिफॉन या सिंथेटिक मटेरियल वाले कपड़ों के साथ ये रिस्क हमेशा बना रहता है. वहीं कई बार प्रेस के नीचे जमी गंदगी हल्के रंग के कपड़ों पर निशान छोड़ सकती है. यदि आप भी अपने कपड़ों को इस समस्या से बचना चाहते हैं तो आज हम आपतो एक ट्रिक बता रहे हैं जो आपके काफी काम आएगी और कपड़ों को जलने से भी बचाएगी.
क्या है वो सस्ती चीज?
कपड़ों को जलने से बचाने के लिए हम जिस सस्ती और मैजिकल चीज की बात कर रहे हैं वो है 'आयरन शू कवर'. ये प्रेस के नीचे प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करती है जिसे प्रेस के निचले हिस्से यानी प्लेट पर फिट किया जाता है.
आमतौर पर आयरन शू कवर टेफ्लॉन या हीट-रेसिस्टेंट मटेरियल से बनाया जाता है जिसका मुख्य काम प्रेस की गर्माहट और कपड़े के बीच एक सेफ्टी लेयर बनाना है.
आयरन शू कवर प्रेस के निचले हिस्से के शेप का ही होता है जिसे लॉक से फिट कर दिया जाता है.
महंगे कपड़ों के लिए काफी जरूरी
आप तो जानते ही होंगे सिल्क, शिफॉन आदि कपड़े कितने महंगे आते हैं. अब ऐसे में घर पर प्रेस करते समय सभी को ये डर लगा रहता है कि कहीं उनके महंंगे कपड़े चिपक ना जाएं. आयरन शू कवर लगाने के बाद प्रेस की हीट समान रूप से फैलती है और उससे कपड़ा जलने या चिपकने का खतरा लगभग खत्म हो जाता है.
अच्छी बात यह है कि इसके इस्तेमाल के बाद आपको हर कपड़े के लिए बार-बार टेम्परेचर सेटिंग बदलने की झंझट खत्म हो जाती है.
दाग-धब्बों से भी मिलता है छुटकारा
आपने देखा होगा कई बार टी-शर्ट आदि के प्रिंट पर यदि गलती से भी प्रेस रखा जाए तो उसका प्रिंट प्रेस के निचले हिस्से में लग जाता है. फिर जब आप किसी लाइट कलर के कपड़े पर प्रेस करते हैं तो वो दाग उन पर लग जाता है.
यदि आप आयरन शू कवर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस समस्या से बच सकते हैं.
कितना का आता है आयरल शू कवर
वैसे तो मार्केट में अलग-अलग कीमत के आयरन शू कवर मौजूद हैं लेकिन ए अच्छा आयरन शू कवर 150 से 300 रुपये के बीच आसानी से मिल जाता है. ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर भी इसके कई ऑपशंस मौजूद हैं. इसलिए आप चाहें तो इसे एक बार खरीदकर महीनों तक कपड़े जलने का डर खत्म कर सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क