महिला ने बिना ब्लाउज के पहनी साड़ी, 'मेहंदी एक्सपेरिमेंट' पर भड़के लोग

हर साल शादियों के मौसम में कुछ ना कुछ नया फैशन ट्रेंड चल ही जाता है. आजकल ऐसा ही एक वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक महिला ने ब्लाउज के साथ गजब का एक्सपेरिमेंट किया है. दरअसल महिला ने साड़ी के साथ ट्रेडिशनल ब्लाउज पहनने की बजाय मेंहदी से ब्लाउज बनवाया है.

Advertisement
महिला ने हिना मेंहदी से ब्लाउज बनवाया है महिला ने हिना मेंहदी से ब्लाउज बनवाया है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 4:38 PM IST
  • ट्रेंड में आया हिना ब्लाउज
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
  • ब्लाउज की जगह मेंहदी का इस्तेमाल

इन दिनों शादियों का मौसम जोरों पर हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन शादी अटेंड करते लोगों की फोटो दिख रही हैं. खासतौर से महिलाएं अपने नए-नए ट्रेंड और फैशन को लेकर काफी एक्टिव हैं. आजकल ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक महिला ने ब्लाउज पहनने के बजाय अनोखा एक्सपेरिमेंट किया है. दरअसल महिला ने साड़ी के साथ ट्रेडिशनल ब्लाउज पहनने की बजाय मेंहदी से ब्लाउज बनवाया है.

Advertisement

 

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कपड़े का ब्लाउज पहनने की बजाय इस महिला ने अपने शरीर के ऊपरी हिस्से पर मेंहदी की डिजाइन लगवाई है. महिला ने इसके साथ सफेद रंग की साड़ी पहनी है. देखने में ये हूबहू किसी असली डिजाइनर ब्लाउज की तरह दिखाई दे रहा है. मेहंदी से बने इस ब्लाउज का वीडियो हर तरफ छाया हुआ है. मेहंदी को एक तरह से टेंपरेरी टैटू की तरह भी देखा जाता है. खासतौर से शादियों में दुल्हन इसे पूरे हाथों और पैरों में जरूर लगवाती हैं.

 

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो 'हिना ब्लाउज व्हाट नेक्स्ट??' कैप्शन के साथ शेयर किया गया है. इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं. कोई इस महिला की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहा है तो कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा है, 'फैशन के नाम पर कुछ भी? कुछ तो शरम करो.' वहीं एक ने लिखा है, 'सिलाई का पैसा बचाने का ये अच्छा तरीका है.' एक अन्य ने लिखा, 'लगता है अगला फैशन हिना साड़ी का है.' वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि क्रिएटिविटी के नाम पर कुछ भी ट्रेंड बना दिया जा रहा है.

Advertisement

 

 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement