शादी के दिन हर लड़की सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती है. लहंगे से लेकर मेकअप तक, शादी के दिन सबकुछ परफेक्ट लगता है. लहंगे के साथ-साथ वेडिंग ज्वेलरी दुल्हन के लुक को कम्प्लीट करती है. ज्वेलरी में जो सबसे खास है वो होती है नाक की नथ.
नाक की नथ शादी के दिन दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है वहीं चेहरे के हिसाब से गलत नथ का चुनाव आपके पूरे लुक को खराब कर सकता है.
अगर आप भारीभरकम लहंगे के साथ सिंपल लुक चाहती हैं तो रिंग वाली नथ पहनें.
शादी में बंगाली लुक पाना चाहती हैं तो हल्के क्राफ्टवर्क वाली नथ पहनें, ये बहुत खूबसूरत लगती है.
लटकने वाली नथ लेटेस्ट ट्रेंड में है. इस नथ में खूबसूरत डिजाइन होती है जिस पर जड़ाई भी होती है.
ज्यादातर राजस्थानी और मारवाड़ी दुल्हनें जड़ाऊ नथ पहनती हैं. जड़ी हुई नथ पहनने से शादी के दिन खास लुक मिलता है.
भारी नथ पहनने में दिक्कत है तो आप छोटी सी नथ भी पहन सकती हैं. यह पहनने में आसान और आरामदायक रहती है.
aajtak.in