विंटेज लुक में भूमि पेडनेकर का सिजलिंग अंदाज, एक्सेसरीज ने बढ़ाई खूबसूरती

Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर का यह विंटेज और एलिगेंट लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. उनके फैशन सेंस को लेकर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं और यह लुक ट्रेंडिंग बन चुका है.

Advertisement
Bhumi Pednekar Fashion Bhumi Pednekar Fashion

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 11:30 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपने यूनिक फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. हर बार उनका स्टाइल स्टेटमेंट फैंस को चौंका देता है और एक बार फिर वह अपने लुक से लोगों का दिल जीत रही हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका डिफरेंट और स्टाइलिश लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है.  

Advertisement

ऐसा रहा भूमि का स्टनिंग लुक

भूमि ने हाई-वेस्टेड ब्लैक रफल्ड स्कर्ट के साथ व्हाइट शर्ट पहनी थी. स्कर्ट पर गोल्डन सीक्विन वर्क की डिटेलिंग थी, जो उनके लुक को सिंपल लेकिन एलिगेंट बना रही थी. उन्होंने अपनी शर्ट की स्लीव्स को ऊपर तक फोल्ड कर रखा था, जिससे उनका अंदाज कूल लग रहा था. इस स्टनिंग विनटेज लुक में एक्ट्रेस ने जमकर पोज दिए, जो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहे हैं.  

एक्सेसरीज ने बढ़ाया चार्म  

एक्ट्रेस के इस लुक की खासियत उनकी जूलरी रही. उन्होंने इस आउटफिट को गोल्डन नेकलेस और लेयर्ड चेन के साथ स्टाइल किया था. इसके अलावा, उनके हाथों में ब्लैक और गोल्ड के बैंगल्स भी थे, जो उनके लुक को और खास बना रहे थे. उन्होंने एक खूबसूरत फ्लोरल डिजाइन वाला मिनी हैंडबैग भी कैरी किया, जो उनके स्टाइल को एक फिनिशिंग टच दे रहा था.  

Advertisement

मेकअप और हेयरस्टाइल   

भूमि ने इस लुक के लिए मिडिल पार्टेड वॉल्यूमिनस वेव्स हेयरस्टाइल अपनाया. वहीं, मेकअप में उन्होंने सन-किस्ड लुक चुना, जिसमें परफेक्ट बेस, कॉन्टूर चीक्स, हाइलाइटर और स्मोकी आईज शामिल थीं. उनके लुक को स्टिलेटो बूट्स ने और भी स्टाइलिश बना दिया, जो उनकी स्कर्ट के साथ परफेक्ट मैच कर रहे थे.  
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement