'तीन साल में भी नहीं सुलझे हमारे मुद्दे', उलेमाओं का सिद्धारमैया सरकार पर तीखा हमला

कर्नाटक में मुस्लिम स्कॉलर्स और उलेमा प्रतिनिधियों ने सिद्धारमैया सरकार पर आरोप लगाया है कि अल्पसंख्यकों से किए गए कई वादे पूरे नहीं किए हैं.

Advertisement
मुस्लिम स्कॉलर्स और उलेमा प्रतिनिधियों का कहना है कि कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल कई अहम मुद्दों पर अब तक अमल नहीं हुआ है. (Photo: PTI) मुस्लिम स्कॉलर्स और उलेमा प्रतिनिधियों का कहना है कि कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल कई अहम मुद्दों पर अब तक अमल नहीं हुआ है. (Photo: PTI)

सगाय राज

  • बेंगलुरू,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST

कर्नाटक में मुस्लिम स्कॉलर्स और उलेमाओं के एक ग्रुप ने सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की आलोचना की है. इसके अलावा ग्रुप ने आरोप लगाया है कि अल्पसंख्यकों से किए गए कई वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं. साथ ही, दावणगेरे साउथ उपचुनाव के लिए पार्टी द्वारा उम्मीदवार के चयन पर भी उन्होंने नाराजगी जताई है.

ग्रुप का कहना है कि कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल कई अहम मुद्दे, जैसे मुसलमानों के लिए आरक्षण, एंटी-कन्वर्जन कानून को खत्म करना और हिजाब विवाद का समाधान अब तक सुलझाए नहीं गए हैं. 

Advertisement

उन्होंने बताया कि 20 मार्च को कांग्रेस नेताओं के साथ हुई बैठक में उन्होंने अपनी गहरी निराशा जाहिर की थी. उनका कहना है कि 2023 विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादों पर लगभग तीन साल बाद भी कोई खास प्रगति नहीं हुई है.

इसके अलावा, संस्था ने दावणगेरे साउथ उपचुनाव में अल्पसंख्यक उम्मीदवार को टिकट न देने के फैसले पर भी सवाल उठाए हैं. पार्टी ने यहां वरिष्ठ नेता शमनूर शिवशंकरप्पा के पोते को उम्मीदवार बनाया है, जिसे उन्होंने अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व के प्रति पार्टी की घोषित कमिटमेंट से हटकर कदम बताया है.

नज़ीर अहमद को पद से हटाया

कर्नाटक में कांग्रेस की अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने राजनीतिक सचिव नज़ीर अहमद को हटा दिया है. यह कार्रवाई दावणगेरे दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के दौरान कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के बाद की गई.

Advertisement

कांग्रेस में चल रही खींचतान के बीच नज़ीर अहमद का मामला पार्टी के लिए नया सिरदर्द बन गया था, जिसके बाद नेतृत्व ने यह सख्त फैसला लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement