आरक्षण की सीमा और नीतियों में होगा बदलाव... कर्नाटक सरकार जल्द जारी करेगी जाति जनगणना के आंकड़े

कर्नाटक सरकार ने अगले 30 दिनों के भीतर जाति जनगणना के नए आंकड़े जारी करने का निर्णय लिया है. ये जनगणना 2025 में कराई गई थी. नए आंकड़ों के आधार पर आरक्षण की सीमा और नीतियों में बदलाव की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी जाएगी.

Advertisement
कर्नाटक सरकार के फैसले से सियासी हलचल तेज हो गई है. (Photo/ITG) कर्नाटक सरकार के फैसले से सियासी हलचल तेज हो गई है. (Photo/ITG)

नागार्जुन

  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:28 AM IST

कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. राज्य सरकार ने अगले 30 दिनों के अंदर जाति जनगणना के आंकड़े जारी करने की घोषणा की है. सरकार का ये फैसला न सिर्फ राज्य की राजनीति को प्रभावित करेगा, बल्कि आगामी चुनावों और आरक्षण की नीतियों पर भी गहरा असर डाल सकता है.

बता दें कि कर्नाटक में जाति जनगणना की प्रक्रिया को लेकर काफी समय से खींचतान चल रही थी. 2025 में कांग्रेस हाईकमान के विशेष निर्देश के बाद यहां दोबारा जनगणना कराई गई.

Advertisement

पिछला डेटा पुराना होने और तकनीकी परेशानियों के चलते सरकार ने एक नए और पारदर्शी सर्वे का रास्ता चुना.

आरक्षण के समीकरणों में बदलाव

इन आंकड़ों के जारी होने का सबसे अहम पक्ष आरक्षण की सीमा में बदलाव करना है. इन आंकड़ों के आधार पर विभिन्न समुदायों की वर्तमान सामाजिक और आर्थिक स्थिति का विश्लेषण किया जाएगा. इसके साथ ही संख्या के अनुपात में संसाधनों के वितरण पर ध्यान दिया जाएगा और मौजूदा आरक्षण व्यवस्था की कमियों को दूर किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में अनुसूचित जाति के लिए जातिगत जनगणना शुरू, गिनी जाएंगी उपजातियां, CM सिद्धारमैया बोले- कोटा के भीतर कोटा लागू करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

केंद्र सरकार को भेजी जाएगी सिफारिश

राज्य सरकार इन आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद केंद्र सरकार को आरक्षण के ढांचे में बदलाव के लिए औपचारिक सिफारिशें भेजेगी.

Advertisement

राहुल गांधी भी कर चुके हैं जाति जनगणना की मांग

गौरतलब है कि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी देशभर में जाति जनगणना कराने की जोरदार मांग करते रहे हैं. उनका कहना है कि यह जनगणना एक तरह का "एक्स-रे" होगी, जिससे पता चलेगा कि अलग-अलग जातियों की आबादी और उनकी आर्थिक स्थिति क्या है. राहुल गांधी का दावा है कि देश की करीब 90% आबादी सिस्टम से बाहर है और उनके साथ बराबरी नहीं हो पा रही. वह सरकार से मांग कर रहे हैं कि जाति जनगणना कराई जाए, 50% आरक्षण की सीमा हटाई जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement